facebookmetapixel
खरीदारी पर श्राद्ध – जीएसटी की छाया, मॉल में सूने पड़े ज्यादातर इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोरएयरपोर्ट पर थर्ड-पार्टी समेत सभी सेवाओं के लिए ऑपरेटर होंगे जिम्मेदार, AERA बनाएगा नया नियमकाठमांडू एयरपोर्ट से उड़ानें दोबारा शुरू, नेपाल से लोगों को लाने के प्रयास तेजभारत-अमेरिका ट्रेड डील फिर पटरी पर, मोदी-ट्रंप ने बातचीत जल्द पूरी होने की जताई उम्मीदApple ने उतारा iPhone 17, एयर नाम से लाई सबसे पतला फोन; इतनी है कीमतGST Reforms: इनपुट टैक्स क्रेडिट में रियायत चाहती हैं बीमा कंपनियांमोलीकॉप को 1.5 अरब डॉलर में खरीदेंगी टेगा इंडस्ट्रीज, ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा कदGST 2.0 से पहले स्टॉक खत्म करने में जुटे डीलर, छूट की बारिशEditorial: भारत में अनुबंधित रोजगार में तेजी, नए रोजगार की गुणवत्ता पर संकटडबल-सर्टिफिकेशन के जाल में उलझा स्टील सेक्टर, QCO नियम छोटे कारोबारियों के लिए बना बड़ी चुनौती

Forbes World’s Billionaires List 2024: टॉप-10 अमीरों में चीन का अता-पता नहीं, मुकेश अंबानी ने बनाई जगह

Forbes की लिस्ट के मुताबिक, अरबपतियों के पास कुल मिलाकर 14.2 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति है, जो 2023 से 2 ट्रिलियन डॉलर ज्यादा और 2021 के पिछले रिकॉर्ड से 1.1 ट्रिलियन ज्यादा है।

Last Updated- April 03, 2024 | 7:37 PM IST
Mukesh Ambani

Forbes World’s Billionaires List 2024: अमेरिकी की बिजनेस मैंगजीन फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों की की लिस्ट जारी कर दी है। मैंगजीन में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी अकेले ऐसे एशियाई उद्योगपति हैं जो 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल हैं। मुकेश अंबानी की टोटल वेल्थ 116 अरब डॉलर हो गई है, जो पिछले साल 83 अरब डॉलर थी।

फोर्ब्स की इस लिस्ट में कुल भारतीय अरबपतियों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है। साल 2023 में भारत में कुल अरबपति उद्योगपतियों की संख्या 169 थी, जो इस साल बढ़कर 200 हो गई है। भारतीय अरबपतियों की नेटवर्थ में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

लिस्ट के मुताबिक, भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति (combined wealth) 954 अरब डॉलर हो गई है। पिछले साल यह संपत्ति 675 अरब डॉलर और 2022 में 750 अरब डॉलर थी। इस लिहाज से देखें तो इन अरबपतियों की कुल संपत्ति में साल 2023 के मुकाबले 2024 में 41 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है।

सबसे अमीर भारतीय महिला कौन

Forbes की लिस्ट में भारत की सबसे अमीर महिला की बात की जाए तो सावित्री जिंदल का नाम आता है। जो भारतीयों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं और दुनियाभर के सभी अमीरों को मिला दिया जाए तो वे 33.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 46वें नंबर पर आएंगी।

इसके अलावा, महिला अरबपतियों का आंकड़ा देखा जाए तो रेनुका जगतियानी (Renuka Jagtiani ) ने इस बार एंट्री की हैं। रेनुका Landmark Group की CEO हैं और उनके पास 4.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति बताई गई है।

गौतम अदाणी सहित भारत के टॉप-10 अरबपतियों में कौन

फोर्ब्स की भारतीय अरबपतियों की लिस्ट में अदाणी ग्रुप (Adani Group) के गौतम अदाणी (Gautam Adani) दूसरे नंबर के सबसे अमीर इंसान हैं। उनके पास 84 अरब डॉलर (बिलियन डॉलर) की संपत्ति है। ग्लोबल लेवल पर अदाणी 17वें नंबर पर हैं।

लिस्ट में शामिल शिव नादर (36.9 बिलियन डॉलर) तीसरे सबसे अमीर भारतीय हैं। चौथे पर सावित्री जिंदल हैं जिनके बाद दिलीप सांघवी (26.7 बिलियन डॉलर), साइप्रस पूनावाला (21.3 बिलियन डॉलर), कुशल पाल सिंह (20.9 अरब डॉलर), राधाकिशन दमानी (17.6 बिलियन डॉलर) और लक्ष्मी मित्तल (16.4 बिलियन डॉलर) का नंबर है।

25 नए भारतीय अरबपति फोर्ब्स की 2024 की लिस्ट में शामिल

फोर्ब्स की इस लिस्ट में 25 नए भारतीयों ने एंट्री मारी है। इसमें मेदांता हॉस्पिटल के नरेश त्रेहान, Kaynes Technology के फाउंडर Ramesh Kunhikannan और Landmark Group की Renuka Jagtiani का नाम शामिल है।

दुनियाभर में सबसे अमीर कौन ?

फोर्ब्स की इस लिस्ट के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर उग्योगपति फ्रांस की फैशन औऱ रिटेल इंडस्ट्री की कंपनी LVMH के मालिक बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) हैं। इनके पास 233 अरब डॉलर की संपत्ति है।

Tesla, SpaceX और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक ईलॉन मस्क (Elon Musk) दूसरे नंबर पर हैं। उनके पास 195 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। इसके बाद एमेजॉन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस (194 अरब डॉलर), Meta के मालिक मार्क जुकरबर्ग (177 अरब डॉलर) और Oracle के चेयरमैन Larry Ellison (141 अरब डॉलर) का नाम शामिल हैं।

टॉप 10 सबसे अमीर उद्योगपतियों की लिस्ट में सबसे अमीर Bernard Arnault (फ्रांस) और मुकेश अंबानी (भारत) के अलावा 8 अरबपति अमेरिका से हैं।

किस देश के पास सबसे ज्यादा पैसा

फोर्ब्स की तरफ से जाती की गई इस लिस्ट में अमेरिका के उद्योगपतियों के पास सबसे ज्यादा पैसा बताया गया। अमेरिका के कुल 813 उद्योगपतियों के पास 5.7 लाख करोड़ डॉलर (5.7 ट्रिलियन डॉलर) की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर चीन आता है। चीन के कुल 473 उद्योगपतियों की कंबाइंड संपत्ति 1.7 लाख करोड़ डॉलर है। तीसरे नंबर पर 200 उद्योगपतियों के साथ भारत ने अपनी जगह बनाई है।

फोर्ब्स ने बताया कि साल 2024 में अरबपतियों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 141 अरबपतियों का इजाफा हो गया है। दुनियाभर में कुल मिलाकर 2,781 अरबपति हैं और पहले के मुकाबले काफी अमीर भी हैं।

रिपोर्ट में बताया गया कि अरबपतियों के पास कुल मिलाकर 14.2 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति है, जो 2023 से 2 ट्रिलियन डॉलर अधिक है और 2021 के पिछले रिकॉर्ड से 1.1 ट्रिलियन अधिक है। लिस्ट के दो-तिहाई अमीरों की संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी हुई है। केवल एक-चौथाई ऐसे उद्योगपति हैं, जिनकी संपत्ति पिछले साल से कम हो गई है।

 

First Published - April 3, 2024 | 7:37 PM IST

संबंधित पोस्ट