facebookmetapixel
Advertisement
निफ्टी में आईटी सेक्टर की पकड़ कमजोर, 26 साल के निचले स्तर पर पहुंचा वेटेजQ3 में मजबूत प्रदर्शन के बाद इंफोसिस ने कर्मचारियों को औसतन 85% बोनस देने का ऐलान कियाFY26 में शहरी भारत देगा GDP का 70% योगदान, डन एंड ब्रैडस्ट्रीट की रिपोर्ट में बड़ा अनुमानBest FD Rates: एफडी में 8.95% तक ब्याज, फरवरी 2026 में कहां मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न?मिडकैप निवेशकों के लिए बड़ी खबर, BSE लॉन्च करेगा नया इंडेक्स डेरिवेटिववैलेंटाइन डे से पहले ई-कॉमर्स बिक्री 60% तक बढ़ी, फूल-चॉकलेट की मांग में उछालबीएनपी की जीत के बाद भारत-बांग्लादेश रिश्तों में सुधार की उम्मीद, मोदी ने तारिक रहमान से की बाततीखी बहसों के साथ बजट सत्र का पहला भाग पूराभारत में एआई इम्पैक्ट समिट, छह प्रधानमंत्री और सात राष्ट्रपति करेंगे मंथन; 45 देशों की भागीदारीसाउथ ब्लॉक से सेवा तीर्थ तक, नए भवन में पहुंचा प्रधानमंत्री कार्यालय

‘The Big Billion Days’ सेल से पहले Flipkart 2.2 लाख से ज्यादा नौकरियां दीं, डिलीवरी नेटवर्क भी बढ़ाया

Advertisement

त्योहारी सीजन से पहले Flipkart ने 2.2 लाख से ज्यादा नौकरियां दीं और 650 नए डिलीवरी हब शुरू कर सप्लाई चेन नेटवर्क को मजबूत किया।

Last Updated- August 25, 2025 | 12:26 PM IST
Flipkart
Representative Image

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट ने अपनी डिलीवरी और सप्लाई चेन नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए 2.2 लाख से ज्यादा रोजगार का अवसर दिया। देशभर में होने वाले ‘The Big Billion Days Sale’ को देखते हुए कंपनी ने रोजगार, इन्फ्रास्ट्रक्चर और तकनीक पर बड़ा निवेश किया है।

कहां मिले मौके?

इन मौसमी नौकरियों में पिकर, पैकर, सॉर्टर और डिलीवरी एग्जिक्यूटिव जैसे रोल शामिल हैं। खास बात यह है कि करीब 15% नए कर्मचारी पहली बार नौकरी की दुनिया में कदम रख रहे हैं।

इस बार फ्लिपकार्ट ने महिलाओं, दिव्यांगों (PwDs) और LGBTQIA+ समुदाय से जुड़े लोगों को ज्यादा अवसर दिए हैं। पिछले साल की तुलना में इनकी भर्ती में 10% से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।

फ्लिपकार्ट ने इस सीजन में 650 नए डिलीवरी हब शुरू किए हैं। ये हब सिलीगुड़ी, कुंडली, झाखर सहित कई टियर-2 और टियर-3 शहरों में खोले गए हैं। इससे न सिर्फ डिलीवरी नेटवर्क फैला है बल्कि स्थानीय स्तर पर हजारों लोगों को रोजगार भी मिला है।

ट्रेनिंग और अपस्किलिंग

फ्लिपकार्ट का कहना है कि वह सिर्फ नौकरियां देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उम्मीदवारों को प्रशिक्षित भी कर रहा है। कंपनी की सप्लाई चेन ऑपरेशंस अकादमी (SCOA) ने अब तक हजारों युवाओं को ट्रेनिंग दी है और साल 2025 तक 10,000 और लोगों को अपस्किल करने की योजना है। साथ ही अब तक 6,000 से ज्यादा ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों को डिजिटल और क्लासरूम ट्रेनिंग के जरिए सप्लाई चेन ऑपरेशंस की ट्रेनिंग दी जा चुकी है।

कंपनी की ओर से बयान

फ्लिपकार्ट की CHRO सीमा नायर ने कहा, “द बिग बिलियन डेज हमारे लिए सिर्फ सेल नहीं बल्कि पैमाने, गति और साझी प्रगति का जश्न है। इस साल हमने अपनी क्षमता और ज्यादा मजबूत की है, ताकि ज्यादा समावेशी वर्कफोर्स तैयार हो, सप्लाई चेन नेटवर्क फैले और तकनीक के जरिए बेहतर सेवाएं दी जा सकें।”

Advertisement
First Published - August 25, 2025 | 12:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement