facebookmetapixel
Advertisement
Bank Strike on 12 Feb: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! SBI समेत देशभर के बैंक कल रहेंगे बंद; ये सेवाएं रहेंगी प्रभावितजॉब जॉइनिंग में अब नहीं होगी देरी! Aadhaar App से मिनटों में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, जानें डीटेल्सऑफिस का किराया आसमान पर! REITs के लिए खुला कमाई का सुपर साइकिलभारत से ट्रेड डील की फैक्ट शीट में US ने किया संसोधन; दालें हटाई गईं, $500 अरब खरीद क्लॉज भी बदलामौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेट

Flipkart ने मर्ज किए पेमेंट और फाइनेंस प्लेटफॉर्म, ग्राहकों को मिलेगा एक ही जगह पर सब कुछ

Advertisement

कंपनी का कहना है कि इससे ग्राहकों को एक ही जगह पर सारी सुविधाएं मिलेंगी और वे आसानी से खरीददारी कर पाएंगे।

Last Updated- July 30, 2024 | 7:05 PM IST
Flipkart

त्यौहारों के सीजन से पहले, ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपने ऐप पर सभी फाइनेंशियल सेवाओं को एक जगह मर्ज कर दिया है, जिसका नाम है ‘फ्लिपकार्ट पे’। इससे ग्राहकों को आसानी से पेमेंट करने में मदद मिलेगी और उनका अनुभव बेहतर होगा।

कंपनी का कहना है कि इससे ग्राहकों को एक ही जगह पर सारी सुविधाएं मिलेंगी और वे आसानी से खरीददारी कर पाएंगे।

कंपनी ने नया नारा भी दिया है – ‘फ्लिपकार्ट पे – पे करो, बचत करो और कमाओ’।

कंपनी का कहना है कि ‘फ्लिपकार्ट पे’ से ग्राहकों को ऑनलाइन खरीदारी करना ज्यादा आसान, तेज़ और सुरक्षित हो जाएगा। इससे ग्राहकों को खरीदारी का अच्छा अनुभव मिलेगा और वे त्योहारों के सीजन में फ्लिपकार्ट की सभी चीज़ों का पूरा फायदा उठा सकेंगे।

फ्लिपकार्ट ने अब बीमा के क्षेत्र में भी पैर पसारे हैं। इसके अलावा, कंपनी ने हाल ही में फ्लिपकार्ट UPI शुरू किया है और रिचार्ज और बिल पेमेंट के विकल्प बढ़ाए हैं। इससे फ्लिपकार्ट की फाइनेंशियल सर्विसेज में काफी बढ़ोतरी हुई है। अब लाखों यूज़र्स आसानी से पेमेंट कर पा रहे हैं।

साल 2013 में गिफ्ट कार्ड्स के साथ फ्लिपकार्ट ने फाइनेंशियल सर्विसेज शुरू की थी। तब से कंपनी ने लगातार अपनी फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स बढ़ाए हैं। उनका मकसद है कि हर कोई आसानी से पेमेंट कर सके। इसी कड़ी में फ्लिपकार्ट ने फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक का को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च किया, जिसका इस्तेमाल अब 40 लाख से ज्यादा लोग करते हैं। खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए फ्लिपकार्ट ने फ्लिपकार्ट पे लेटर भी शुरू किया, जिससे ग्राहक ईएमआई पर खरीदारी कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - July 30, 2024 | 7:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement