facebookmetapixel
Advertisement
इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश में बड़ा कदम, केंद्र ला सकता है पहला मल्टी-सेक्टर ट्रस्टHDFC बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी, ICICI ग्रुप को मिली अहम मंजूरीStock Market Today: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच कैसी होगी शेयर बाजार की शुरुआत?Stocks To Watch Today: Lenskart से Federal Bank तक कई दिग्गज स्टॉक्स पर आज रहेगी नजर; चेक करें लिस्टअब नहीं चलेगा जबरन बीमा-MF बेचने का खेल, RBI ने कसा शिकंजाअकासा एयर को बड़ा झटका, सह-संस्थापक प्रवीण अय्यर का इस्तीफामुंबई को मिलेगा ‘अमैन’ का शानदार होटल, ओबेरॉय रियल्टी के साथ डील पक्कीव्यापार समझौतों से खुलेगा ‘विकसित भारत’ का रास्ता, ट्रंप टैरिफ के बीच अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूतीEditorial: 2070 तक नेट जीरो के लिए नीति आयोग का महाप्लानAmazon का नया कीर्तिमान: 2025 में प्राइम मेंबर्स को मिली सुपरफास्ट डिलिवरी, 55 करोड़ पैकेट पहुंचे घर

ONGC के 98/2 ब्लॉक से कच्चे तेल का पहला कन्साइनमेंट मैंगलोर रिफाइनरी पहुंचा

Advertisement

कृष्णा गोदावरी घाटी में स्थित ब्लॉक केजी-डीडब्ल्यूएन - 98/2 से कच्चे तेल की पहली खेप स्वर्ण सिंधु नामक जलपोत से मैंगलोर लाया गया।

Last Updated- March 10, 2024 | 2:02 PM IST
ONGC to import ethane to make up for changed Qatar LNG composition
Representative Image

गहरे समुद्र में स्थित ओएनजीसी के केजी बेसिन ब्लॉक में खोजे गए कच्चे तेल की पहली खेप शनिवार को इसकी सहायक कंपनी मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) में पहुंची। दोनों कंपनियों ने संयुक्त बयान में यह जानकारी दी।

ओएनजीसी ने जनवरी में आंध्र प्रदेश के पास अपतटीय क्षेत्र में स्थित कृष्णा गोदावरी बेसिन के ब्लॉक केजी-डीडब्ल्यूएन-98/2 (केजी-डी5) से तेल उत्पादन शुरू किया था। कृष्णा गोदावरी घाटी में स्थित ब्लॉक केजी-डीडब्ल्यूएन – 98/2 से कच्चे तेल की पहली खेप स्वर्ण सिंधु नामक जलपोत से मैंगलोर लाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस जलपोत को दो मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

ओएनजीसी ने सोशल नेटवर्किंग मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “कृष्णा गोदावरी बेसिन में स्थित ओएनजीसी के गहरे पानी वाले ब्लॉक से कच्चे तेल की पहली खेप ओएनजीसी की सहायक कंपनी एमआरपीएल तक पहुंच गई है।”

यह परियोजना अधिकतम उत्पादन स्तर हासिल करने पर भारत के तेल और गैस उत्पादन में सात प्रतिशत की वृद्धि करेगी। ओएनजीसी के केजी ब्लॉक ‘केजी-डीडब्ल्यूएन-98/2’ ने जनवरी में तेल उत्पादन शुरू किया था। यह क्षेत्र वर्तमान में प्रति दिन लगभग 12,000-12,500 बैरल तेल का उत्पादन कर रहा है।

Advertisement
First Published - March 10, 2024 | 2:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement