facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: US-Iran तनाव के बीच कमजोर ग्लोबल संकेत, एशियाई बाजार लाल; आज इन IPO पर रहेगा फोकसपेट्रोल बाइक्स को मिल रही चुनौती, Electric Two-Wheeler की बिक्री ने पहली बार पार किया 10% आंकड़ाअब नहीं बढ़ेंगे बिस्कुट-नमकीन के दाम? तेल सस्ता होते ही FMCG कंपनियों ने बदली रणनीतिमोटापा घटाने वाली दवाओं की मांग ने बढ़ाई टेंशन! फैक्ट्रियों पर बढ़ा दबाव, सप्लाई संकट अभी खत्म नहींTrump के दबाव में नहीं झुकेगा भारत! US Trade Deal पर अश्विनी का बड़ा दावाStocks To Watch Today: Adani Ports की रेटिंग अपग्रेड, HDFC Bank विवाद में नया मोड़; जानिए आज किन शेयरों पर रहेगी नजरभाजपा शासित राज्य भी कर रहे नई मनरेगा का विरोध: कांग्रेसमन की बात: पीएम मोदी ने गिनाईं आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां, C-295 विमान और स्वदेशी क्रूज मिसाइल का किया उल्लेखभारत-सेशेल्स के बीच 19 समझौते, हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा साझेदारी को मिली मजबूतीITR Filing 2026: रिटर्न से पहले लेंगे सभी कागज जांच तो नहीं आएगी आयकर नोटिस की आंच

फिनोलैक्स की नजर अब सिंचाई क्षेत्र पर

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:31 PM IST

वित्त मंत्री ने नए बजट में सिंचाई और पीने योग्य पानी की परियोजनाओं पर ध्यान देने की बात क्या कही, तमाम बड़ी कंपनियों के कान खड़े हो गए। 1208 करोड़ रुपये की पूंजी वाली फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज भी इसमें शामिल है।


फिनोलेक्स कंपनी पीवीसी पाइप बनाती है और इस क्षेत्र पर पकड़ मजबूत करने के लिए और मौजूदा संभावनाओं का फायदा उठाने के लिए कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजना बना रही है।


फिनोलेक्स के वरिष्ठ प्रबंधन के मुताबिक कंपनी अभी उत्तरांचल या हिमाचल प्रदेश में 30,000 टन क्षमता वाला संयंत्र लगाने की संभावनाओं का आकलन कर रही है।


विश्लेषकों के अनुसार कंपनी की कमाई का अधिकतर हिस्सा देश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में चलने वाली सिंचाई और पेयजल परियोजनाओं से प्राप्त होता है।


 वित्तीय वर्ष 2008 के पहले नौ महीनों में कंपनी को लगभग 1134 करोड़ रुपये की आय ऐसी ही परियोजनाओं से हुई है। कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन के मुताबिक उत्तर भारत के बाजार में भी कंपनी के विकास की अपार संभावनाएं हैं।


 कंपनी के सहायक प्रबंध निदेशक सौरभ धनोरकर ने बताया कि कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों पर सरकार के ध्यान देने से इस क्षेत्र में कंपनी के विकास के लिए ज्यादा अवसर मुहैया कराए हैं।


कंपनी की वर्तमान पीवीसी पाइप उत्पादन क्षमता सालाना 70,000 टन है । पुणे में कंपनी 30,000 टन क्षमता का एक नया संयंत्र जल्दी ही शुरू करने वाली है।


इस संयंत्र पर कुल पूंजी लागत लगभग 20 करोड़ रुपये आई है। इसके बाद उसकी उत्पादन क्षमता काफी बढ़ जाएगी। कंपनी की योजना रत्नागिरी में 43 मेगावॉट का कैप्टिव बिजली संयंत्र लगाने की भी है।


इसके बाद पीवीसी पाइप के उत्पादन पर आने वाली उसकी लागत कम हो जाएगी।


बजट में वित्त मंत्री ने राजीव गांधी पेयजल अभियान के लिए 7300 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। सिंचाई परियोजनाओं के लिए भी इस साल 20,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 11,000 करोड़ रुपये था।  

Advertisement
First Published - March 11, 2008 | 6:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement