facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलान

सेमाग्लूटाइड ब्रांड पोविज्ट्रा के साथ एमक्योर की नजर मोटापे के बाजार पर

Advertisement

यह लॉन्च नोवो नॉर्डिस्क द्वारा वजन घटाने वाली अपनी आयातित दवा वेगोवी की कीमतों में कटौती के कुछ दिनों बाद किया गया है

Last Updated- December 22, 2025 | 10:17 PM IST
obesity drug

एमक्योर फार्मास्युटिकल्स ने सोमवार को कहा कि वह अपने नए लॉन्च किए गए सेमाग्लूटाइड ब्रांड पोविज्ट्रा को भारत में तेजी से बढ़ते मोटापे और कार्डियोमेटाबोलिक उपचार के बाजार में ‘लंबी अव​धि’ वाले ब्रांडेड अवसर के रूप में देखती है। इस बीच ग्लूकागन लाइक पेप्टाइड-1 (जीएलपी-1) श्रेणी में कीमतों की प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा लरही है।

यह लॉन्च नोवो नॉर्डिस्क द्वारा वजन घटाने वाली अपनी आयातित दवा वेगोवी की कीमतों में कटौती के कुछ दिनों बाद किया गया है। इससे अगले साल सेमाग्लूटाइड का पेटेंट समाप्त होने से पहले स्थानीय रूप से बेचे जाने वाले विकल्पों के साथ अंतर कम हो गया है।

कंपनी के अनुसार एमक्योर नोवो नॉर्डिस्क के साथ साझेदारी के तहत पोविज्ट्रा का भारत में विशेष रूप से वितरण और व्यावसायीकरण करती है। इसकी स्टार्टर खुराक की कीमत 8,790 रुपये प्रति माह (4 साप्ताहिक खुराक) है, जो वेगोवी की 0.25 मिग्रा की मौजूदा कीमत 10,850 रुपये से लगभग 19 प्रतिशत कम है। एमक्योर ने कहा कि यह मूल्य निर्धारण रणनीति सीमित और महानगरों पर केंद्रित रणनीति अपनाने के बजाय पूरे भारत में पहुंच बढ़ाने के उसके इरादे को दर्शाती है।

एमक्योर फार्मास्युटिकल्स के मुख्य कार्य अ​धिकारी और प्रबंध निदेशक सतीश मेहता ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य इस दवा को किफायत और पहुंच को ध्यान में रखते हुए भारत के सभी हिस्सों में ले जाना है।’ उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पोविज्ट्रा नवीन मॉलिक्यूल है, बायोसिमिलर या जेनेरिक नहीं। इसे एक दशक से अधिक के वैश्विक क्लीनिकल और वास्तविक दुनिया के साक्ष्यों का समर्थन है।

Advertisement
First Published - December 22, 2025 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement