facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

Emami के शेयर में दिख रही वृद्धि की उम्मीद

Advertisement

कुल मिलाकर जून तिमाही में कंपनी की वृद्धि पिछले साल की तुलना में सात प्रतिशत रही है और यह काफी हद तक अनुमान के अनुरूप थी।

Last Updated- September 07, 2023 | 11:00 PM IST
Emami

उपभोक्ता वस्तुओं का विनिर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी इमामी का शेयर 52 सप्ताह के अपने अधिकतम स्तर 546.25 रुपये तक पहुंचने के बाद से लगभग 3.5 प्रतिशत कमजोर हो चुका है। बुधवार को बीएसई पर यह शेयर 528.35 रुपये पर बंद हुआ।

निफ्टी एफएमसीजी सूचकांक पर लंबे समय तक खराब प्रदर्शन करने के बाद अब यह शेयर रफ्तार पकड़ रहा है और पिछले एक महीने में 13 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ चुका है। मार्च के निचले स्तर के बाद से इसमें तेजी का रुख रहा है और इस अवधि के दौरान इसमें करीब 54 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इससे शेयर को पिछले एक साल के दौरान इस क्षेत्र के सूचकांक की तुलना में अपने खराब प्रदर्शन को कम करने में मदद मिली है।

इस शेयर में हालिया बढ़त जून तिमाही के मजबूत आंकड़ों, राजस्व वृद्धि की उम्मीद, मार्जिन विस्तार और गिरवी रखी प्रवर्तक हिस्सेदारी में कमी के कारण हुई है। कुल मिलाकर जून तिमाही में कंपनी की वृद्धि पिछले साल की तुलना में सात प्रतिशत रही है और यह काफी हद तक अनुमान के अनुरूप थी।

ग्रीष्मकालीन पोर्टफोलियो के सुस्त प्रदर्शन के कारण बिक्री में गिरावट के बावजूद ऐसा हुआ है। इसे छोड़कर घरेलू कारोबार में 16 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि रही। बेमौसम बारिश की वजह से ग्रीष्मकालीन पोर्टफोलियो में पांच प्रतिशत तक की गिरावट आई, जबकि नवरत्न में आठ प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

हालांकि वितरण कार्यक्रम की बदौलत इमामी डर्मिकूल की बिक्री में नौ प्रतिशत का इजाफा करने में सक्षम रही। इस तिमाही में वृद्धि की अगुआई दर्द निवारक उत्पाद (पिछले साल की तुलना में 13 प्रतिशत का इजाफा), स्वास्थ्य सेवा (11 प्रतिशत का इजाफा) और एंटीसेप्टिक क्रीम बोरोप्लस (19 प्रतिशत का इजाफा) ने की।

बिक्री में लगभग 10 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले आधुनिक कारोबार और ई-कॉमर्स चैनल ने कम आधार पर पहली तिमाही के दौरान क्रमशः 45 प्रतिशत और 47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। पिछले साल के मुकाबले राजस्व में 510 आधार अंक (बीपीएस) की वृद्धि हुई है। कंपनी को उम्मीद है कि इन दोनों चैनलों में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।

वित्त वर्ष 24 में कंपनी को 200 से 250 आधार अंकों के परिचालन मार्जिन विस्तार के साथ आठ से 10 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि नजर आ रही है। अंतरराष्ट्रीय कारोबार, पुरुष सौंदर्य और स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्रों में दो अंक की वृद्धि की अगुआई में ऐसा हो रहा है। इनपुट लागत कम होने से लाभ बढ़ने में मदद मिलने की उम्मीद है।

मार्जिन में सुधार की उम्मीदों के कारण अधिकांश ब्रोकरेज ने अगले दो से तीन साल में परिचालन लाभ के अपने अनुमान को बढ़ाया है। आईआईएफएल रिसर्च के पर्सी पंथाकी के नेतृत्व में विश्लेषकों ने कहा कि ग्रामीण और बड़े स्तर पर वैकल्पिक उत्पादों की ज्यादा प्रमुखता की वजह से अधिक महंगाई के समय में इमामी पर असमान रूप से असर पड़ा है।

Advertisement
First Published - September 7, 2023 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement