facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी रीवॉल्ट मोटर्स को बिक्री में 3 गुना तेजी की उम्मीद

रीवोल्ट ने फिलहाल चार इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मॉडल की पेशकश की है और इसने पांचवें मॉडल आरवी ब्लेजएक्स की पेशकश की है।

Last Updated- February 25, 2025 | 10:22 PM IST
Revolt

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी रीवॉल्ट मोटर्स को उम्मीद है कि बढ़ती मांग, डीलरशिप नेटवर्क के विस्तार और नए मॉडल के लॉन्च के चलते इसकी बिक्री में तीन गुना की तेजी आएगी और वित्त वर्ष 2026 में यह तादाद करीब 40,000 होगी।  रतनइंडिया एंटरप्राइजेज लिमिटेड की चेयरपर्सन अंजलि रतन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रीवॉल्ट मोटर्स का मालिकाना स्वामित्व  रतनइंडिया के पास है। उन्होंने यह भी कहा कि जब मासिक बिक्री 5,000 के आंकड़े तक पहुंचेगा तब रिवोल्ट पहले चरण के निवेश पर विचार करेगी। बाद में आईपीओ आदि पर सोचा जा सकता है।

रतनइंडिया ने जनवरी 2023 में रीवोल्ट का अधिग्रहण किया था। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 में 7,928 मोटरसाइकिल और वित्त वर्ष 2025 के पहले 9 महीने के दौरान 8596 मोटरसाइकिल की बिक्री की थी। वित्त वर्ष 2025 में 13,000-14,000 मोटरसाइकिल की बिक्री का अनुमान लगाया गया था।

रीवोल्ट ने फिलहाल चार इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मॉडल की पेशकश की है और इसने पांचवें मॉडल आरवी ब्लेजएक्स की पेशकश की है जिसकी शुरुआत कीमत 1.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।  कंपनी के डीलरशिप नेटवर्क का दायरा भी जनवरी में 28 होने के बाद अब करीब 200 हो गया है और इसकी योजना अगले मार्च तक 300 और डीलरशिप जोड़ने की है और इस तरह डीलरशिप की कुल तादाद 500 तक हो जाएगी। 

First Published - February 25, 2025 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट