facebookmetapixel
रिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीदSBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़भारत-अमेरिका ट्रेड डील से टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा उछाल, FY27 में दिखेगी डबल डिजिट ग्रोथभारत-अमेरिका के बीच $500 अरब का महा-समझौता, अगले 5 साल में ऊर्जा और तकनीक से बदलेगी तस्वीरबैंकिंग सेवाओं में आएगा बड़ा सुधार! बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के लिए RBI ने बनाई हाई-लेवल कमेटीUPI पेमेंट होगा और भी सुरक्षित: धोखाधड़ी रोकने के लिए RBI ला रहा है कड़े सुरक्षा नियमRBI गवर्नर का भरोसा: देश में कभी नहीं होगी कैश की कमी, छोटे नोटों की सप्लाई पर विशेष जोरबैंकों में ₹85,000 करोड़ बिना किसी दावे के: दिसंबर में ₹1,043 करोड़ बांटे, ऐसे पाएं अपना फंसा हुआ पैसा

EID Parry India Q4 results: मार्च तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 294.30 करोड़ रुपये पर

EID Parry India Q4 results: कंपनी ने बताया कि पिछले साल समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 286.90 करोड़ रुपये रहा था।

Last Updated- May 25, 2024 | 5:01 PM IST
Q4 Results
Representative Image

ईआईडी पैरी इंडिया लिमिटेड का जनवरी-मार्च, 2024 तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 294.30 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने बताया कि पिछले साल समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 286.90 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर प्रबंध निदेशक एस सुरेश ने कहा, “शून्य निर्यात, उच्च गन्ना लागत, गन्ने से कम वसूली और सरकार की डिस्टेलरी उत्पाद मिश्रण नीति में बदलाव के कारण पिछले वर्ष की तुलना में एकल चीनी खंड का परिचालन प्रदर्शन कम था।”

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए एकीकृत कर पश्चात लाभ घटकर 1,617.57 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 1,827.74 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान एकीकृत कुल आय घटकर 5,680.02 करोड़ रुपये रह गई, जबकि उससे पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह 6,865.28 करोड़ रुपये थी।

पिछले वित्त वर्ष के लिए एकीकृत कुल आय घटकर 29,716.92 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 35,283.02 करोड़ रुपये थी।

मुरुगप्पा समूह की कंपनी ने बयान में कहा कि एकीकृत चीनी परिचालन से जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के दौरान 161 करोड़ रुपये का परिचालन लाभ हुआ जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 176 करोड़ रुपये था।

First Published - May 25, 2024 | 5:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट