facebookmetapixel
Advertisement
ईरान युद्ध खत्म होते ही $2 से नीचे आएंगे तेल के दाम? ट्रंप के दावे ने ऑयल मार्केट में छेड़ी चर्चाकरमतारा इंजीनियरिंग IPO: प्राइस बैंड ₹241-254, लॉट साइज 59 शेयर; निवेश करें या नहीं?आईटी सेक्टर में निवेश का मौका, मिरे एसेट का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, 22 सितंबर तक खुला रहेगा NFOभारत में AI निवेश 119% बढ़ा, लेकिन नियम और निगरानी में कंपनियां पीछेजियोब्लैकरॉक म्युचुअल फंड ने लॉन्च करेगा बैलेंस्ड एडवांटेज फंड, ₹500 से शुरू कर सकते निवेशशेयर बाजार, FD, रियल एस्टेट नहीं, भारतीय अमीर लोग इन चीजों में लगा रहे पैसा और कमा रहे मोटा मुनाफादेश में बढ़ा स्टार्टअप का दबदबा: 52% की रिकॉर्ड उछाल, 33,872 स्टार्टअप्स के साथ महाराष्ट्र नंबर वन परITR फाइल कर हो गए निश्चिंत? सेक्शन 139(9) के तहत घर आ सकता है नोटिस, ऐसे गलतियों को तुरंत सुधारेंआधार कार्ड में बदलना है नाम तो पहले जान लें ये नियम; शादी, तलाक और पूरा नाम बदलने पर अलग है प्रोसेसआज भी टूटा शेयर बाजार! कैसा है टेक्निकल चार्ट पर सेंसेक्स-निफ्टी का सेटअप? एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवल्स

आर्थिक समीक्षा

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:23 PM IST

आर्थिक समीक्षा 2007- 2008 ने हमें मौका दिया है कि हम अभी तक हुए आर्थिक विकास और उसके प्रभावों की समीक्षा कर सके। इसके साथ ही विकास गति को बनाए रखने के लिए अपनी आगे की रणनीति तैयार करें। समीक्षा की शुरूआत में ही ये बात तो बिल्कुल साफ थी कि हमारे आर्थिक विकास की दर अब एक अलग युग में प्रवेश कर चुकी हैं जोकि ढांचागत कारकों पर निर्भर है। इस बजट की सबसे उल्लेखनीय बात निवेश के माहौल में आए बदलाव पर दिया गया जोर है। निवेश ने ही तो हमारे वर्तमान विकास संघटन को तेजी से बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।  हालांकि प्रति व्यक्ति उपभोग विकास दसवीं पंचवर्षीय योजना के मुकाबले दोगुना हुआ है और सकल घरेलू उत्पाद(जीडीपी) में अभी भी उपभोग का हिस्सा निवेश से ज्यादा है। ऐसे में सबसे दिलचस्प बात यह है कि संपूर्ण जीडीपी विकास में निवेश की हिस्सेदारी 55 फीसदी है और ये उपभोग की दर से कहीं ज्यादा है। इससे साफ जाहिर होता है कि सुधार और उद्यमी आशावाद से प्रेरित निवेश अब उपभोग विकास से काफी आगे निकल चुका है। वो भी ऐसे माहौल में जहां अभी तक घरेलू मांग ही आर्थिक उन्नति को संचालित करती थी।
उदारीकरण के बाद में आए सुधारों की सकारात्मक समीक्षा (खासतौर पर पिछली पंचवर्षीय योजना के दौरान) और विकास की सही भूमिका ने हमारे आगे बढ़ने के लिए एक जमीन तैयार कर दी है। इससे हम आने वाली चुनौतियों का सामना बेहतर ढंग से कर पाएंगे। अंतरराष्ट्रीय इतिहास पर नजर डाले तो जीडीपी में 9 फीसदी विकास दर पूरे विश्व में कुछ देश ही हासिल कर पाएं है।
 अर्थव्यवस्था के व्यापक दायरे की बात करें तो यह समीक्षा मांग प्रबंधन के नजरिए से पूंजी प्रवाह प्रबंधन और महंगाई दर के जोखिमों को हमारे सामने पेश करती है।

Advertisement
First Published - February 28, 2008 | 7:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement