facebookmetapixel
Advertisement
Royal Enfield बाइक बनाने वाली कंपनी का मुनाफा 21.4% बढ़कर ₹1,462 करोड़, रिकॉर्ड बिक्री से बढ़ी चमक Share Market में Intraday Trading से कमाया पैसा? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियमभोपाल में किसानों का विशाल प्रदर्शन, शिवराज का घर घेरा, सीएम हाउस में घुसने का आह्वानStock Market: शेयर बाजार में तूफानी तेजी! सेंसेक्स 888 अंक उछला, IT शेयरों ने किया कमालगोल्ड लोन की बढ़ती मांग, 2028 तक 30 लाख करोड़ रुपये पहुंच सकता है बाजारNCDEX ने लॉन्च किया ‘Nidhi’ म्युचुअल फंड ट्रांजैक्शन प्लेटफॉर्म, अब एक ही जगह SIP, निवेश और रिडेम्पशनAnti Paper Leak Law: अमेरिका, चीन, जापान समेत दुनिया के देशों में परीक्षा में नकल पर क्या है सजा? जानिए नियमदिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए कैसे करें आवेदन? महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे ₹2,500Ambuja Cements Share: कमजोर Q1 नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश, BUY रेटिंग बरकरार; ₹568 तक टारगेटक्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है Income Tax का नोटिस?

वर्ल्ड कप के दौरान ONDC पर Magicpin के ऑर्डर दोगुना होकर 10 लाख के पार

Advertisement

मैजिकपिन के अनुसार, उसने 14 अक्टूबर को भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान 35,000 ऑर्डर वितरित किए।

Last Updated- November 23, 2023 | 12:03 PM IST
magicpin
Representative Image

हाइपरलोकल स्टार्टअप मैजिकपिन (Magicpin) के क्रिकेट विश्व कप मैचों के दौरान सरकार समर्थित ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) नेटवर्क पर मासिक आर्डर दो गुना से अधिक होकर 10 लाख हो गए। मैजिकपिन के अनुसार, उसने 14 अक्टूबर को भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान 35,000 ऑर्डर वितरित किए। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान एक ही दिन में ऑर्डर की संख्या 50,000 तक पहुंच गई।

कंपनी की ओर जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘ मैजिकपिन को पांच अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच विश्व कप की पूरी अवधि में 10 लाख से अधिक ऑर्डर मिले..’’ कंपनी ने पहले विश्व कप की शुरुआत में खाद्य ऑर्डर के साथ-साथ डाइनिंग आउट, फैशन और किराना जैसी अन्य श्रेणियों में कुल 50-100 करोड़ रुपये की छूट देने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें : अब नदियों से पैकेट ढुलाई करेगी एमेजॉन इंडिया

मैजिकपिन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और सह-संस्थापक अंशू शर्मा ने कहा, ‘‘ मुझे पिछले डेढ़ महीने में ओएनडीसी के तहत मैजिकपिन पर रिकॉर्ड तोड़ 10 लाख ऑर्डर देखकर बेहद गर्व महसूस हो रहा है।’’

Advertisement
First Published - November 23, 2023 | 12:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement