facebookmetapixel
India-EU trade deal: सीमित समझौते से नहीं मिल सकता पूरा लाभनागर विमानन मंत्री नायडू बोले: भारत अब उभरती नहीं, वैश्विक आर्थिक शक्ति हैजल्द लागू होगा DPDP ऐक्ट, बड़ी कंपनियों के लिए समय-सीमा घटाने की तैयारीनिर्यातकों की बजट में शुल्क ढांचे को ठीक करने की मांगबजट में सीमा शुल्क एसवीबी खत्म करने की मांगऑटो, ग्रीन एनर्जी से लॉजिस्टिक्स तक, दावोस में CM मोहन यादव ने बताया एमपी का पूरा प्लानमध्य भारत को समुद्र से जोड़ने वाला बड़ा प्लान सामने आयाट्रंप की शांति पहल से भारत की दूरी, कूटनीतिक संकेत क्या हैं?जयशंकर की चेतावनी: अस्थिर होती दुनिया को अब मजबूत साझेदारियां ही संभालेंगीIndia-EU FTA: दो अरब लोगों का बाजार, भारत के लिए कितना फायदेमंद?

महंगाई का झटका: Starbucks ने धीमी की नई स्टोर खोलने की रफ्तार, क्या 2028 का लक्ष्य होगा पूरा?

अमेरिकी कॉफी ब्रांड स्टारबक्स और भारतीय समूह के बीच एक संयुक्त उद्यम टाटा स्टारबक्स, 450 से अधिक आउटलेट के साथ देश में सबसे बड़ी कैफे श्रृंखला संचालित करता है।

Last Updated- December 16, 2024 | 10:18 PM IST
Starbucks

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश में अपने कैफे में कम ग्राहकों के आने के कारण कुछ नए स्टारबक्स स्टोर खोलने की योजना को मौजूदा समय सारिणी में बाद के लिए टाल देगी। कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

टाटा कंज्यूमर के मुख्य कार्य अधिकारी सुनील डिसूजा ने रॉयटर्स को बताया, ‘हम अल्पावधि में सामंजस्य करेंगे, शायद 100 (स्टोर) खोलने के बजाय, हम फिलहाल 80 खोलेंगे और अगले साल हम 100 के बजाय 120 खोलेंगे।’ उन्होंने कहा कि टाटा स्टारबक्स अब भी साल 2028 तक 1,000 स्टोर संचालित करने के अपने लक्ष्य तक पहुंचने पर ध्यान दे रही है। देश में शहरी लोग कुकीज और कॉफी से लेकर फास्ट फूड तक हर चीज पर खर्च में कटौती कर रहे हैं क्योंकि महंगाई लगातार मध्य वर्ग के बजट को कम कर रही है और वेतन उस रफ्तार से नहीं बढ़ रहा है।

अमेरिकी कॉफी ब्रांड स्टारबक्स और भारतीय समूह के बीच एक संयुक्त उद्यम टाटा स्टारबक्स, 450 से अधिक आउटलेट के साथ देश में सबसे बड़ी कैफे श्रृंखला संचालित करता है। पिछले वित्तीय वर्ष तक इसके स्टोर की संख्या चार साल पहले की तुलना में दोगुनी से अधिक हो गई थी, लेकिन डिसूजा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्थानों की कमी एक बाधा है।

First Published - December 16, 2024 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट