facebookmetapixel
Budget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतरा

Dish TV के शेयरधारकों ने किया चौंकाने वाला काम, कंपनी के बोर्ड को दिखाया बाहर का रास्ता

पिछले सप्ताह हुई कंपनी की EGM में लगभग कंपनी के बोर्ड के लगभग सभी सदस्यों को बाहर कर दिया।

Last Updated- December 27, 2023 | 3:06 PM IST
Dish TV
Representative Image

डिश टीवी (Dish TV) की एक्सट्रा-ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) में शेयरधारकों ने ऐसा कदम उठाया, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी।

पिछले सप्ताह हुई कंपनी की EGM में लगभग कंपनी के बोर्ड के लगभग सभी सदस्यों को बाहर कर दिया।

इस चौंकाने वाले कदम के बाद डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता के निदेशक मंडल में केवल एक निदेशक रह गया था।

शेयरधारकों के इस फैसले के बाद कंपनी ने उसी दिन बोर्ड में दो नए लोगों को नियुक्त किया, क्योंकि निदेशकों की संख्या वैधानिक न्यूनतम संख्या तीन से कम हो गई थी।

प्रस्ताव हुए खारिज

22 दिसंबर को आयोजित की गई EGM में डिश टीवी के शेयरधारकों ने इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स शंकर अग्रवाल, आंचल डेविड, राजेश साहनी और वीरेंद्र कुमार टागरा की नियुक्ति और पुनर्नियुक्ति के चार प्रस्तावों को खारिज कर दिया।

इन प्रस्तावों को कुल वोट का लगभग 28 प्रतिशत ही मिल सका और इसे खारिज कर दिया गया।

बोर्ड ने सुनील खन्ना को इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और रवि भूषण पूरी को एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्ति किया है। हालांकि, इनकों नियुक्त करना भी शेयरधारकों के हाथ में ही है।

शेयर बाजार में दी जानकारी

DishTV द्वारा शेयर बाजार को दी गई एक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘प्रस्ताव संख्या एक से चार ईजीएम में रिमोट ई-वोटिंग और ई-वोटिंग के तहत शेयरधारकों द्वारा अपेक्षित संख्या में वोट प्राप्त करने में विफल रहे हैं।’’

उसी दिन घोषित मतदान परिणामों के बाद सभी चार स्वतंत्र निदेशकों ने इस्तीफा दे दिया।

डिश टीवी ने कहा, ‘‘हम आपको सूचित करना चाहेंगे कि कंपनी के शेयरधारकों द्वारा ईजीएम में डाले गए वोटों के आधार पर कंपनी के निदेशकों ने 22 दिसंबर, 2023 से बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है।’’

इसमें तत्काल प्रभाव से सुनील खन्ना को स्वतंत्र निदेशक और रवि भूषण पुरी को कार्यकारी निदेशक नियुक्त करने की भी जानकारी दी गई।

शेयरधारकों के मूड को भांपते हुए डिश टीवी बोर्ड ने 18 दिसंबर, 2023 को खन्ना और पुरी की नियुक्तियों को मंजूरी दे दी थी। हालांकि, ये नियुक्तियां ‘टेलीविजन चैनलों की अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग के लिए नीति दिशानिर्देशों’ के तहत निर्धारित सूचना और प्रसारण मंत्रालय की मंजूरी प्राप्त होने की तारीख से या उस तारीख से प्रभावी होनी थीं, जिस दिन बोर्ड में निदेशकों की संख्या न्यूनतम से कम हो जाती है।

डिश टीवी पर लगा था जुर्माना

इस साल अगस्त में, प्रमुख शेयर बाजार BSE-NSE ने डिश टीवी पर बोर्ड बैठक की संरचना और कोरम की कमी को लेकर जुर्माना लगाया था।

लंबे समय से चल रहा है विवाद

डिश टीवी का सुभाष चंद्रा के नेतृत्व वाले प्रवर्तक परिवार और इसके पूर्व के सबसे बड़े शेयरधारक यस बैंक लिमिटेड के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है।

चंद्रा के परिवार के नेतृत्व वाले प्रवर्तक और प्रवर्तक समूह के पास कंपनी की मात्र 4.04 प्रतिशत हिस्सेदारी है और उसका बोर्ड के पुनर्गठन को लेकर यस बैंक के साथ विवाद चल रहा है।

यस बैंक लि. कंपनी की सबसे बड़ी शेयरधारक होती थी। उसने हाल में अपनी 24.2 प्रतिशत हिस्सेदारी जेसी फ्लॉवर्स असेट रिकंस्ट्रक्शन प्राइवेट लि. को बेची है।

 

First Published - December 27, 2023 | 3:06 PM IST

संबंधित पोस्ट