facebookmetapixel
बजट के बाद बाजार की दमदार वापसी: सेंसेक्स 944 अंक उछला, निफ्टी 25,000 के पारबजट से चीनी उद्योग मायूस: उत्पादन बढ़ा, MSP-एथेनॉल पर राहत नहीं, गन्ना भुगतान का बकाया बढ़ा41% पर ही क्यों अटकी राज्यों की हिस्सेदारी? किसे फायदा, किसे नुकसान?सरकार अगले फाइनैंशियल ईयर में FPO के जरिये LIC में हिस्सेदारी बेचने पर कर रही विचारबजट में ग्रोथ को गति देने को निवेश पर जोर, घाटे का लक्ष्य बताता है सरकार की प्राथमिकता: सीतारमणSTT बढ़ने से Arbitrage Funds का रिटर्न कितना घटेगा? Edelweiss MF ने लगाया अनुमान; देखें कैलकुलेशनFPIs ने भारतीय बाजार से जनवरी में निकाले ₹36,000 करोड़, STT बढ़ोतरी से आगे भी दबाव की आशंकाBudget 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए ₹40,000 करोड़ का फंड, सेमीकंडक्टर हब बनेगा भारतGold-Silver Price Crash: चांदी 4 दिन में ₹2 लाख तक टूटी! सोना भी 24% फिसला; आगे क्या फिर चमकेगा?₹400 के पार जाएगा NTPC? तीन ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाह

आईटी क्षेत्र की कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजे

इन्फोसिस का शुद्ध लाभ तिमाही आधार पर 1.7% घटा, राजस्व वृद्धि अनुमान घटा

Last Updated- January 11, 2024 | 10:16 PM IST
Infosys earnings forecast likely to be further cut,

आईटी क्षेत्र पर दबाव का असर इन्फोसिस पर भी दिखा है। इन्फोसिस ने अपने वित्त वर्ष 2024 के राजस्व वृद्धि अनुमान को घटाकर 1.5 से 2 प्रतिशत (स्थिर मुद्रा में) कर दिया है। पिछली तिमाही में उसने यह राजस्व 1 से 3.5 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान जताया था।

हालांकि बेंगलूरु में मुख्यालय वाली इस आईटी कंपनी ने अपना परिचालन मार्जिन अनुमान वित्त वर्ष 2024 के लिए 20-22 प्रतिशत पर बरकरार रखा है।

राजस्व के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक इन्फोसिस ने दिसंबर तिमाही में 6,106 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो एक साल पहले के मुकाबले 7.3 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 1.7 प्रतिशत कम है। साथ ही राजस्व ब्लूमबर्ग के 6,167 करोड़ रुपये के अनुमान से भी थोड़ा कम है।

दिसंबर तिमाही में कंपनी का राजस्व एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 1.3 प्रतिशत बढ़कर 38,821 करोड़ रुपये रहा, जो ब्लूमबर्ग के 38,670 करोड़ रुपये के अनुमान से अधिक है। तिमाही आधार पर राजस्व सिर्फ 0.4 प्रतिशत बढ़ा।

तीसरी तिमाही को आईटी कंपनियों के लिए अपेक्षाकृत कमजोर तिमाही माना जाता है। इन्फोसिस का डॉलर राजस्व स्थिर मुद्रा के संदर्भ में सालाना और तिमाही आधार पर 1 प्रतिशत घटकर 4.7 अरब डॉलर रहा।

सौदों के राजस्व में तब्दील नहीं होने के बारे में पूछे जाने पर बिजनेस स्टैंडर्ड के सवाल का जवाब देते हुए इन्फोसिस के मुख्य कार्याधिकारी एवं प्रबंध निदेशक सलिल पारेख ने कहा, ‘बड़े सौदे ग्राहकों के साथ हमारे संबंध के स्तर को दर्शाते हैं।

वहीं राजस्व दर्शाता है कि सौदे क्या योगदान दे रहे हैं और ग्राहक कौन से कार्यक्रम कर रहे हैं। ग्राहकों के साथ पिछली कुछ तिमाहियों में देखा गया है कि डिजिटल कार्यक्रम कम हो गए हैं।’

भारतीय आईटी सेवा उद्योग को पिछली कुछ तिमाहियों में चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। इन चुनौतियों की वजह से ग्राहकों को निर्णय लेने और सौदे पूरे करने में विलंब हो रहा था।

इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के लिए परिचालन मार्जिन पिछले वर्ष की समान तिमाही के 21.5 प्रतिशत से घटकर 20.5 प्रतिशत रह गया। रिटेल से राजस्व 0.4 प्रतिशत बढ़ा और दिसंबर तिमाही तक कुल राजस्व में इसका योगदान 14.6 प्रतिशत था।

First Published - January 11, 2024 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट