facebookmetapixel
दुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पारSilver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टर

2024-25 में 31 अरब डॉलर के केमिकल एक्सपोर्ट का लक्ष्य हासिल करने का भरोसा: CHEMEXCIL

मूल रसायन, सौंदर्य प्रसाधन और रंग निर्यात संवर्धन परिषद (केमेक्सिल) की स्थापना वाणिज्य मंत्रालय ने की है।

Last Updated- November 10, 2024 | 4:11 PM IST
chemical exports India
Representative Image

वित्त वर्ष 2024-25 में 31 अरब डॉलर के रसायन निर्यात का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। उद्योग निकाय केमेक्सिल के महानिदेशक रघुवीर किनी ने यह उम्मीद जताते हुए कहा कि ब्राजील, अमेरिका, जापान और सऊदी अरब जैसे देशों में भारत में बने रसायनों की अच्छी मांग है। मूल रसायन, सौंदर्य प्रसाधन और रंग निर्यात संवर्धन परिषद (केमेक्सिल) की स्थापना वाणिज्य मंत्रालय ने की है। किनी ने कहा कि अप्रैल-सितंबर के दौरान रसायनों का कुल निर्यात 4.57 प्रतिशत बढ़कर 14.1 अरब डॉलर हो गया।

उन्होंने कहा, ”अब तक हम अच्छी वृद्धि दर्ज कर रहे हैं और हमें चालू वित्त वर्ष में 31 अरब डॉलर के लक्ष्य को हासिल करने का भरोसा है। पिछले साल यह आंकड़ा लगभग 30 अरब डॉलर था।” उन्होंने कहा कि इस साल की दूसरी छमाही के दौरान निर्यात तेज गति से बढ़ेगा।

किनी ने कहा, ”पिछले साल, ब्राजील में सूखे के कारण वहां निर्यात कम हो गया था। इस साल स्थिति अच्छी है, और हम उच्च वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।”

भारत ब्राजील को सालाना लगभग एक अरब डॉलर मूल्य के रसायनों का निर्यात करता है। महानिदेशक ने कहा कि परिषद यूरोपीय संघ के कार्बन कर और गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों का मुकाबला करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

उन्होंने कहा, ”यूरोपीय संघ का कार्बन कर एक वास्तविकता है, और हमें इसके लिए तैयार रहना होगा। निर्यातकों को अनजान नहीं रहना चाहिए। हम इस कर से निपटने के लिए जरूरी कागजी कार्रवाई के बारे में जानकारी दे रहे हैं।”

First Published - November 10, 2024 | 4:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट