facebookmetapixel
Advertisement
भारत में वॉटर क्राइसेस बनेगा ₹20 लाख करोड़ निवेश का मौकाICICI Bank Dividend: ICICI Bank के निवेशकों की होगी कमाई! बैंक ने तय की डिविडेंड रिकॉर्ड डेटSIS Share Buyback: ₹478 में खरीदेगी शेयर, 2017 के बाद पांचवीं बार होगा बायबैकभारत के सबसे बड़े IPO के पीछे कैसे तैयार हुआ मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’? जानें Jio IPO की पूरी कहानीSuzlon की नई 5 MW टरबाइन को लॉन्च के 2 हफ्ते में ही मिला पहला ऑर्डर, शेयर में दिखा उछालUbharta Purvanchal Live: पूर्वांचल की नई उड़ान का रोडमैप, बड़े चेहरे कर रहे बड़ा मंथनदेश की फैक्ट्रियों ने पकड़ी रफ्तार! IIP के आंकड़ों ने दिया बड़ा संकेत, आगे क्या होगा?Fed के रेट कट की आशंका में गिरे सोना-चांदी, ग्लोबल मार्केट में सोना फिर 4,000 डॉलर से नीचेदोहा वार्ता से पहले तेल बाजार में हलचल! कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?तमिलनाडु की Liquor Policy में बदलाव से इन शेयरों की चांदी! Radico समेत 3 पर BUY रेटिंग, चेक करें टारगेट

CEO विजय शेखर शर्मा का ऐलान, ‘Paytm का अगला लक्ष्य मुनाफा’

Advertisement
Last Updated- May 07, 2023 | 9:57 PM IST
Q4FY24: Paytm left OTA industry far behind in terms of flight booking, second in train tickets also; What is the condition of shares? Q4FY24: फ्लाइट बुकिंग के मामले में Paytm ने OTA इंडस्ट्री को छोड़ा बहुत पीछे, ट्रेन टिकट में भी दूसरे नंबर पर; शेयरों का क्या है हाल

फिनटेक क्षेत्र की दिग्गज पेटीएम (Paytm) की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) द्वारा वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में अपना घाटा कम करने में कामयाब रहने के बाद इसके मुख्य कार्याधिकारी (CEO) विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) का कहना है कि कंपनी का अगला लक्ष्य लाभ है।

शर्मा ने शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में कहा है कि मुझे एबिटा (ईसोप की लागत से पहले) लाभ वाली दूसरी तिमाही की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। हमारी अगली महत्त्वपूर्ण उपलब्धि पेटीएम के मुक्त नकदी प्रवाह को निकट भविष्य में सकारात्मक बनाना होगी।

उन्होंने कहा है कि अनुशासित संसाधन आवंटन और हमारे मुख्य राजस्व और विकास संचालक – भुगतान और वित्तीय सेवाओं के वितरण कारोबारों पर ध्यान केंद्रित करने से यह संभव हुआ है।

फिनटेक क्षेत्र की यह दिग्गज वित्त वर्ष 2023 की अपनी चौथी तिमाही के परिणामों में अपना घाटा 168 करोड़ रुपये तक सीमित रखने में कामयाब रही, जबकि एक तिमाही पहले यह घाटा 392 करोड़ रुपये और एक साल पहले की अवधि में 761 करोड़ रुपये था।

फर्म का राजस्व भी सालाना आधार पर तकरीबन 52 प्रतिशत बढ़कर 2,335 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि वित्त वर्ष 22 की चौथी तिमाही में यह 1,541 था। यह काफी हद तक कंपनी के भुगतान और ऋण वितरण कारोबार में वृद्धि के साथ-साथ सकल मर्केंडाइज मूल्य (GMV) में वृद्धि और मर्चेंट सब​स्क्रिप्शन से अधिक राजस्व से प्रेरित रहा।

Also Read: Paytm को RBI से राहत, पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस आवदेन फिर सौंपने के लिए मिली मोहलत

शर्मा ने लिखा कि गुणवत्तापूर्ण राजस्व पर हमारा ध्यान केंद्रित होने से लाभ बढ़ा है और हमारा वृद्धिशील कारोबार लगातार बेहतर मार्जिन पैदा कर रहा है। जिम्मेदार भुगतान प्रौद्योगिकी कंपनी के रूप में हम अनुपालन, परिचालन जोखिम और नियामक ढांचे की मजबूत निष्ठा की नींव पर अपना कारोबार जारी रखे हुए हैं।

पेटीएम ने वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में सकल मर्चेंडाइज मूल्य में लगातार वृद्धि देखी है, जो 3.62 लाख करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर इसमें 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ। फर्म के ऋण देने वाले सहभागियों के साथ साझेदारी में इसका ऋण वितरण कारोबार लगातार बढ़ा है।

Advertisement
First Published - May 7, 2023 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement