facebookmetapixel
Advertisement
सितंबर से महंगी होंगी हुंडई की कारें, कीमतों में 1% तक बढ़ोतरी का ऐलानत्योहारी सीजन से पहले महंगी होगी प्याज? बारिश और कम सप्लाई ने बढ़ाई टेंशनबैलेंस्ड हाइब्रिड फंड: 40-60 का इक्विटी-डेट फॉर्मूला, किसके लिए सही है ये फंड? निवेश से पहले समझें पूरा गणितवेदांता का ग्रीन एनर्जी पर फोकस बढ़ा, कार्बन उत्सर्जन घटाने में 1 अरब डॉलर से ज्यादा निवेशबिहार को ₹3590 करोड़ सौगात, पीएम गतिशक्ति से मजबूत होगी मुजफ्फरपुर-सितामढ़ी-सोनबरसा कनेक्टिविटीलिकर सेक्टर करेगा कमाल! ब्रोकरेज को पसंद ये 3 शेयर, UK FTA समेत इन ट्रिगर्स से मिलेगा फायदाअंतरराष्ट्रीय टैक्स मामलों में स्पष्टता लाएगा आयकर विभाग, घटेगी अनिश्चितताकैबिनेट ने ₹9450 करोड़ के 4 रेलवे प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, 8 जिलों को मिलेगा फायदाबाजार में तेजी फिर भी निवेशक खेल रहे सेफ दांव, मनी मार्केट फंड्स में लगाएं ₹1.4 लाख करोड़26-45 साल वालों ने किए सबसे ज्यादा हेल्थ क्लेम, 56% दावों के पीछे कौन-कौन सी बीमारियां?

Paytm को RBI से राहत, पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस आवदेन फिर सौंपने के लिए मिली मोहलत

Advertisement
Last Updated- March 26, 2023 | 9:50 PM IST
Paytm

पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड (PPSL) ने रविवार को घोषणा की कि उसे RBI से अपने पेमेंट एग्रीगेटर (PA) लाइसेंस आवदेन को पुन: सौंपने के लिए मोहलत मिली है।

आरबीआई ने एक पत्र में कहा है कि PPSL अपना ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेशन व्यवसाय बरकरार रख सकती है, हालांकि FDI दिशा-निर्देशों के अनुसार, उसे PPSL में पैतृक फर्म वन97 कम्युनिकेशन से पिछले निवेश के लिए भारत सरकार से मंजूरी का इंतजार है।

26 नवंबर को कंपनी ने कहा था कि RBI ने PA लाइसेंस के लिए उसका आवेदन ठुकरा दिया। केंद्रीय बैंक ने कहा कि PPSL को 120 दिनों के अंदर अपना PAआवेदन पुन: सौंपने की जरूरत थी।

अन्य निर्देशों में सरकार के FDI संबं​धित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पेटीएम से PPSL में पिछले निवेश के लिए जरूरी मंजूरी लेना और नए ऑनलाइन व्यवसायी नहीं जोड़ना शामिल था।

RBI के पत्र में कहा गया है कि सरकार से मंजूरी मिलने पर, PPSL के पास ऑनलाइन PA के तौर पर परिचालन का अ​धिकार संबं​धित आवेदन सौंपने के लिए 15 दिनों का समय होगा।

इस प्रक्रिया के दौरान, PPSL मौजूदा भागीदारों के लिए अपना ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेशन व्यवसाय किसी नए व्यवसायियों को जोड़े बगैर बरकरार रख सकेगी।

Advertisement
First Published - March 26, 2023 | 8:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement