facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

Ceat Q2 Results: सितंबर तिमाही का नेट प्रॉफिट 42 फीसदी घटा

Advertisement

कंपनी की परिचालन आमदनी एकल आधार पर सितंबर तिमाही में 3,298 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,043 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- October 18, 2024 | 6:51 AM IST
CEAT

टायर विनिर्माता कंपनी सिएट का एकीकृत शुद्ध लाभ जिंस की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर की दूसरी तिमाही में 42 प्रतिशत घटकर 121 करोड़ रुपये रह गया है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 208 करोड़ रुपये रहा था। सिएट ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय बढ़कर 3,304 करोड़ रुपये हो गई है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,053 करोड़ रुपये थी। एकल आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 136.5 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 199 करोड़ रुपये था।

कंपनी की परिचालन आमदनी एकल आधार पर सितंबर तिमाही में 3,298 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,043 करोड़ रुपये थी। सिएट के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अर्नब बनर्जी ने कहा, “इस तिमाही में हमारी अबतक की सर्वाधिक आमदनी रही है। इसमें मुख्य रूप से हमारे प्रतिस्थापन और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन का योगदान है। जिंस की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे मार्जिन पर असर पड़ा है।”

उन्होंने कहा कि कंपनी ने तिमाही के दौरान चुनिंदा मूल्य वृद्धि की, जिससे लागत प्रभाव का कुछ हिस्सा संतुलित हो गया।

Advertisement
First Published - October 18, 2024 | 6:51 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement