facebookmetapixel
Advertisement
Coforge Share: बोर्डरूम विवाद के बाद 4% टूटा शेयर, फिर भी जेफरीज समेत 3 ब्रोकरेज को 20% तेजी की उम्मीद₹2,000 से ऊपर के UPI पेमेंट पर सरकार ने MDR रेट किया तय, प्रति ₹100 के पेमेंट पर लगेगा 40 पैसे का चार्जUPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर हैं कंफ्यूज? आपके मन में उठ रहे हर सवाल का जवाब यहां जान लीजिएमहाराष्ट्र में बनेगा शिपबिल्डिंग हब! ₹15000 करोड़ का निवेश और 90000 रोजगार का दावाबाजार में मंगलवार को मचा हाहाकार! निवेशकों को ₹9.2 लाख करोड़ का नुकसान, बुधवार को कहां रखें नजर?Defence शेयरों में कोहराम! BEL, BEML से लेकर सोलर इंडस्ट्रीज तक के शेयर टूटे; एक्सपर्ट ने बताई वजहतकनीकी खराबी से नहीं रुकेगा शेयर बाजार? SEBI ने मजबूत बैकअप सिस्टम का दिया प्रस्तावPF का पैसा निकालने की सोच रहे हैं? EPF के फॉर्म 10C को अच्छे से समझ लें, नहीं तो होगी मुश्किल!NSE IPO की उम्मीद से ज्यादा मांग, ₹6000 करोड़ से ज्यादा की एंकर बुक: CEO आशीष चौहानLoan लेने की सोच रहे हैं? पहले पहचान लें ये 6 खतरे, एक गलती पड़ सकती है जेब पर भारी

सीसीआई को कोरम बिना विलय के लिए मंजूरी देने की अनुमति

Advertisement
Last Updated- February 03, 2023 | 10:46 PM IST
Merger

कानून मंत्रालय ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) को बिना पूरे कोरम के आवश्यकतानुसार स्वविवेक के सिद्धांत से विलय के लंबित आवेदनों पर निर्णय लेने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वर्तमान में विलय के लिए 16 आवेदन, जिनमें से कई वैश्विक कंपनियों से जुड़े हुए हैं, सीसीआई में अनुमोदन के लिए लंबित हैं क्योंकि इसके पास कोरम का अभाव है।

विलय को मंजूरी देने के लिए सीसीआई को तीन सदस्यों के कोरम की आवश्यकता होती है। सीसीआई के पूर्व चेयरपर्सन अशोक गुप्ता की सेवानिवृत्ति के बाद केवल दो सदस्य ही रह गए हैं।

आवश्यकतानुसार स्वविवेक का सिद्धांत कानूनी अधिकारियों को किसी विशेष क्षण में कुछ कार्रवाई करने में सक्षम बनाता है, वरना इसे किसी सामान्य कानूनी स्थिति में कानून के दायरे में नहीं माना जाता।

विलय के कुछ लंबित सौदों में अर्दोर होल्डिंग पीटीई और हीरो फ्यूचर ग्लोबल एनर्जीज, एजीआई ग्रीनपैक और हिंदुस्तान नेशनल ग्लास, मेघा इंजीनियरिंग ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर और लैंको अनपरा पावर, कमिंस और मेरिटर, डालमिया सीमेंट और जयप्रकाश एसोसिएट्स के कुछ करोबार आदि शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय कानून मंत्रालय के सुझाव की जांच कर रहा है और वह सीसीआई को अगले सप्ताह से आवेदनों को मंजूरी देना शुरू करने की अनुमति प्रदान कर सकता है।

कानून मंत्रालय का यह सुझाव उद्योग के विभिन्न संगठनों द्वारा इस मसले को सरकार के सामने उठाए जाने की पृष्ठभूमि में आया है कि सीसीआई की तरफ से हुए विलंब ने हजारों करोड़ रुपये के सौदों को लटका रखा है।

Advertisement
First Published - February 3, 2023 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement