facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिजगारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन योजना की तैयारी, PFRDA ने विशेषज्ञ समिति का किया गठनभारत-रूस व्यापार को 60 से 100 अरब डॉलर तक ले जाने की तैयारी, व्यापार संतुलन पर जोर

आकाश में 20 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही बैजूस

Advertisement

अभी एडटेक दिग्गज की कंपनी की 70 फीसदी हिस्सेदारी है

Last Updated- June 30, 2023 | 10:54 PM IST
Byju's

अगले साल मध्य तक आकाश की आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की घोषणा करने के बाद अब खबरें आ रही हैं एडटेक दिग्गज बैजूस अब अपनी सहायक कंपनी आकाश की कुछ हिस्सेदारी बेचकर रकम जुटाना चाह रही है।

ईटी नॉऊ की खबरों के अनुसार, बैजूस की मूल कंपनी थिंक ऐंड लर्न करीब 20 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। एडटेक दिग्गज की कंपनी में 70 फीसदी हिस्सेदारी है। हालांकि, इस खबर की पुष्टि नहीं की जा सकी। बैजूस ने इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

यह खबर इस चर्चा के बीच आई है कि बैजूस निवेशकों से अरबों डॉलर की रकम जुटाने के करीब है। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, ‘ऐसा हफ्ता-दस दिन या अगले एक महीने के भीतर हो सकता है।’

Also read: गो फर्स्ट के विमान फिर भरेंगे उड़ान, DGCA अगले हफ्ते करेगा तैयारियों का स्पेशल ऑडिट

इस बीच, बैजू रवींद्रन कंपनी में व्याप्त संकटों से पार पाने की कोशिश में जुटे हैं। गुरुवार को उन्होंने टाउन हॉल में कर्मचारियों से कहा था कि पिछले कुछ महीने संघर्ष से भरे रहे हैं, लेकिन कंपनी जल्द ही इससे उबर जाएगी। इससे पहले उन्होंने ऑडिटर्स और बोर्ड सदस्यों के अचानक इस्तीफे पर शेयरधारकों के समक्ष भी अपना पक्ष रखा था।

Advertisement
First Published - June 30, 2023 | 8:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement