facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Byju’s के फाउंडर्स पर अमेरिका में ₹4,400 करोड़ की हेराफेरी का मुकदमा

Advertisement

डेलावेयर कोर्ट में ऋणदाताओं ने लगाया आरोप—कर्ज की रकम छिपाने और चुराने के लिए रची गई गैरकानूनी साजिश

Last Updated- April 10, 2025 | 9:59 PM IST
Byjus

अमेरिका के डेलावेयर में एडटेक स्टार्टअप बैजूस के संस्थापक बैजू रवींद्रन, उनकी पत्नी और सह-संस्थापक दिव्या गोकुलनाथ और उनकी करीबी कारोबारी सहायक अनिता किशोर पर 53.3 करोड़ डॉलर की राशि के कथित गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा डेलावेयर में बैजूस की विशेष उद्देश्यीय कंपनी (एसपीवी) के ऋणदाताओं ने दर्ज कराया है।

बैजूज की अल्फा इंक की स्थापना 1.5 अरब डॉलर का ऋण लेने के लिए की गई थी। मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि तीनों ने मिलकर 53.3 करोड़ डॉलर के ऋण राशि (अल्फा फंड्स) को छिपाने और चुराने के लिए एक गैरकानूनी योजना को अंजाम दिया। बैजूस की अल्फा मुकदमे में देनदार और वादी है।

हालांकि, बैजू रवींद्रन ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा है कि उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार हैं। मुकदमा डेलावेयर की अमेरिकी दिवालिया अदालत द्वारा बैजू रवींद्रन के छोटे भाई ऋजु रवींद्रन के खिलाफ 53.3 करोड़ डॉलर के फैसले के बाद किया गया है।

बैजूस अल्फा के टर्म लोन के ऋणदाताओं ने मुकदमे में कहा है, ‘डेलावेयर दिवालिया न्यायालय ने बैजू रवींद्रन के भाई (ऋजु) और उनकी कंपनियों के खिलाफ फैसला दिया था। यह कार्रवाई बैजूस अल्फा के मुख्य कार्य अधिकारी रवींद्रन, कंपनी की सह-संस्थापक और उनकी कारोबारी सहयोगियों पर कथित तौर पर आधे अरब डॉलर से अधिक की हेराफेरी के मामले में जिम्मेदार ठहराने को लेकर की गई है।’

ऋणदाताओं ने कहा, ‘अब यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि बैजू, दिव्या और अनीता ने जानबूझकर बैजूस अल्फा की संपत्ति को छिपाया और ऋणदाताओं को सही तरीके से देय धन को लेकर बार-बार भ्रामक जानकारी दी। अदालत के हालिया फैसले के मद्देनजर कोई संदेह नहीं रह गया है कि उन्होंने गैरकानूनी तरीके से काम किया और अपनी गलतियों को छिपाने की कोशिश की।’

Advertisement
First Published - April 10, 2025 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement