facebookmetapixel
Advertisement
Trump-Xi Meeting: अमेरिका-चीन की बड़ी डील! ट्रंप-शी बैठक में तनाव कम करने की कोशिश, जानें 5 बड़े फैसलेदिल्ली की रेखा सरकार का बड़ा फैसला! वर्क फ्रॉम होम से लेकर ‘नो व्हीकल डे’ तक कई नए नियम लागूHUF के जरिए घर खरीदना कैसे बन सकता है टैक्स बचत का स्मार्ट तरीका, जानिए क्या हैं फायदे और जरूरी बातेंNEET में लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में? पेपर लीक के बाद चौंकाने वाले आंकड़ेTata Motors Q4 Results: मुनाफा 31% गिरा, राजस्व में बढ़त; JLR का दबाव भारीSenior Citizens के लिए खुशखबरी! FD पर मिल रहा 8.3% तक बंपर ब्याज, जानें कौन से बैंक दे रहे सबसे ज्यादा रिटर्नMutual Fund: अप्रैल में इक्विटी AUM रिकॉर्ड स्तर पर, फंड हाउसेस ने किन सेक्टर और स्टॉक्स में की खरीदारी?तेल संकट और कमजोर पर्यटन ने मॉरीशस की अर्थव्यवस्था को झकझोरा, भारत भी रहे सतर्कप्लेटिनम हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड: 20 मई से खुलेगा NFO, किसे करना चाहिए इस SIF में निवेश?Airtel को लेकर सुनील मित्तल का 10 साल का मास्टरप्लान सामने आया

सोने-चांदी की कीमतों में आई नरमी, चेक करें MCX पर आज का भाव

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,23,600 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,47,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- October 24, 2025 | 9:39 AM IST
Gold and Silver Rate today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Gold and Silver Rate today: सोने-चांदी के वायदा भाव में शुक्रवार (24 अक्टूबर) को नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,23,600 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,47,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 517 रुपये की गिरावट के साथ 1,23,587 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,24,104 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 534 रुपये की गिरावट के साथ 1,23,570 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,23,650 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,23,469 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,31,699 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 2,011 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,501 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,48,512 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,322 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,190 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,47,256 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,46,500 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,69,200 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। Comex पर सोना 4,144 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,245.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 19.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,125.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 48.66 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 48.70 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.53 डॉलर की गिरावट के साथ 48.17 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,23,587 1,24,104 1,23,570
चांदी 1,46,501 1,48,512 1,47,190
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,144 4,145.60 4,125.90
चांदी 48.66 48.70 47.99

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति  औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - October 24, 2025 | 9:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement