facebookmetapixel
Advertisement
धारावी पुनर्विकास से जुड़े हर सवाल का जवाब देगी धारावी दीदी, 24×7 उपलब्ध रहेगा AI असिस्टेंटBPCL Q1FY27 Results: पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने का पड़ा असर, ₹3,962 करोड़ के घाटे में कंपनीदिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायत

Blackstone संग Byju’s का विवाद गहराया

Advertisement

Blackstone ने Byju's के 30 करोड़ डॉलर कर्ज को इक्विटी में बदलने का विरोध किया

Last Updated- February 06, 2024 | 10:10 PM IST
blackstone

अमेरिकी निजी इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन के साथ बैजूस का एक और विवाद गहरा रहा है। ब्लैकस्टोन ने आरिन कैपिटल पार्टनर्स के कर्ज को इक्विटी में बदलने के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है। उसका कहना है कि इससे आकाश एजूकेशन सर्विसेज में उसकी हिस्सेदारी घट जाएगी।

जब 30 करोड़ डॉलर के कर्ज को इक्विटी में तब्दील किया जाएगा तो इससे बेंगलूरु स्थित अरबपति रंजन पई के नेतृत्व वाली आरिन कैपिटल पार्टनर्स की हिस्सेदारी आकाश एजूकेशन में बढ़कर 39 प्रतिशत हो जाएगी और मौजूदा निवेशकों का हिस्सा घट जाएगा।

यह ऋण-इक्विटी परिवर्तन आकाश एजूकेशन के लिए 60 करोड़ डॉलर के कम इक्विटी मूल्यांकन पर भी हो रहा है, जबकि 2021 में उस समय यह मूल्यांकन 95 करोड़ डॉलर दर्ज किया गया था, जब थिंक ऐंड लर्न ने कंपनी को खरीदा था।

बैजूस ब्रांड नाम से परिचालन करने वाली थिंक ऐंड लर्न मौजूदा समय में आकाश एजूकेशन सर्विसेज की प्रमुख शेयरधारक है। आकाश में थिंक ऐंड लर्न की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

इस घटनाक्रम से अवगत एक सूत्र ने कहा कि ब्लैकस्टोन और अन्य निवेशकों ने आकाश एजूकेशन के बोर्ड और भारतीय नियामकों को इस संबंध में पत्र लिखकर कंपनी द्वारा कर्ज को इक्विटी में बदलने की योजना पर आपत्ति जताई है।

Advertisement
First Published - February 6, 2024 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement