facebookmetapixel
Advertisement
Women’s Day 2026: FD से दूरी, इक्विटी MF की ओर बढ़ा भरोसा; महिलाओं की हिस्सेदारी 32% हुईWomens Day 2026: देश की महिलाओं में बढ़ा हेल्थ कवर लेने का क्रेज, लेकिन अभी भी बड़ा ‘गैप’ बाकी!Middle East crisis: ईंधन सप्लाई ठप! मोरबी के सिरेमिक हब में बंद होने लगीं फैक्ट्रियां; 100 पर लगा तालाIRDAI 1 अप्रैल से इंश्योरेंस कंपनियों के लिए नया नियम करेगा लागू: पॉलिसीधारकों के लिए क्या बदलेगा?समुद्र में फंसे रूसी तेल पर भारत की नजर, रिफाइनरियों ने 1.5 करोड़ बैरल की खरीद शुरूसुप्रीम कोर्ट का कड़ा फैसला: अब पति की सैलरी से सीधे कटेगा गुजारा भत्ता, पत्नी के खाते में आएंगे पैसे!AI से अभी तक नौकरियों का नुकसान नहीं, युवा कर्मचारियों की भर्ती धीमी होने के संकेत: Anthropicबचत से निवेश तक: 38% महिलाएं हर हफ्ते करती हैं UPI पेमेंट, 71% खुद संभाल रहीं बैंक खातेक्या Jio के IPO के लिए करना होगा और इंतजार? नोटिफिकेशन में देरी से अब लिस्टिंग को लेकर बढ़ा सस्पेंसगैजेट्स से ग्रॉसरी तक किस्तों पर? कहीं ‘बाय नाउ पे लेटर’ व EMI आपकी फाइनेंशियल फ्रीडम तो नहीं छीन रहा

एक भी रुपया लेने से पहले कर्जदाताओं का पैसा लौटाने को तैयार: Byju Raveendran

Advertisement

मीडिया से ढाई घंटे की बातचीत में रवींद्रन ने कहा कि अगर कंपनी के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया जारी रहती है तो कर्जदाताओं को कोई पैसा नहीं मिलेगा।

Last Updated- October 18, 2024 | 6:25 AM IST
Byjus Raveendran
File Photo: Byju Raveendran, Byju’s founder

संकटग्रस्त शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर कर्जदाता उनके साथ काम करने को तैयार हैं तो वह उन्हें पूरा पैसा लौटाने को तैयार हैं।

मीडिया से ढाई घंटे की बातचीत में रवींद्रन ने कहा कि अगर कंपनी के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया जारी रहती है तो कर्जदाताओं को कोई पैसा नहीं मिलेगा।

रवींद्रन ने कहा, “अगर वे मेरे साथ काम करने को तैयार हैं, तो मैं एक भी रुपया निकालने से पहले उन्हें पैसे वापस देने को तैयार हूं। हमने 14 करोड़ डॉलर का भुगतान किया, लेकिन वे पूरे 1.2 अरब डॉलर चाहते थे, जो हमने पहले ही प्रतिबद्ध कर दिए थे या निवेश कर दिए थे। अधिकांश ऋणदाता समझौता करना चाहते थे, लेकिन एक या दो लोग इससे बहुत ज़्यादा लाभ कमाना चाहते थे।”

वर्तमान में, बायजू दिवाला कार्यवाही से गुजर रही है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा अपने 158.9 करोड़ रुपये के बकाये की वसूली के लिए एनसीएलएटी से संपर्क करने के बाद दिवाला कार्यवाही शुरू हुई।

कंपनी ने संपूर्ण बकाया राशि का भुगतान करने के बाद बीसीसीआई के साथ विवाद सुलझा लिया जिसके बाद एनसीएलएटी ने दिवाला कार्यवाही रद्द कर दी। हालांकि, अमेरिकी ऋणदाताओं ने अपने एजेंट ग्लास ट्रस्ट के माध्यम से एनसीएलएटी के आदेश को शीर्ष न्यायालय में चुनौती दी, जिसने बायजू के खिलाफ दिवाला कार्यवाही बहाल कर दी।

Advertisement
First Published - October 18, 2024 | 6:25 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement