facebookmetapixel
महंगी होंगी टाटा की कारें, आने वाले हफ्तों में बढ़ेंगे दामIncome Tax new rules: 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी नई टैक्स व्यवस्था, सैलरी से शेयर बाजार तक बदलेगा हिसाब-किताबमलेशिया में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ASEAN के साथ टेक्नोलॉजी और सुरक्षा सहयोग पर जोरWeather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफा

Burger Singh की वेबसाइट को पाकिस्तानी ग्रुप ने किया हैक, कंपनी ने दिया तगड़ा जवाब

Burger Singh Website Hacked: हैकर्स ने Burger Singh की वेबसाइट को हैक करते हुए इंडियन एयरफोर्स (IAF) से जुड़े अभिनन्दन वर्धमान का एक कार्टून लगया था।

Last Updated- February 29, 2024 | 4:09 PM IST
burger singh
Burger Singh logo

इंडियन फास्ट फूड चेन ‘बर्गर सिंह’ (Burger Singh) ने गुरुवार को कहा कि उसकी वेबसाइट के साथ पाकिस्तानी हैकर्स ग्रुप ने छेड़छाड़ की थी, जिसे अब ठीक कर दिया गया है। कंपनी ने इसकी जानकारी अपनी सोशल मीडिया साइट पर दी है। 

मंगलवार को हुआ था साइबर हमला

Burger Singh ने सोशल मीडिया के जरिये अपने ग्राहकों को मंगलवार को हुए साइबर हमले के बारे में बताया। बर्गर सिंह ने अपने संदेश में कहा कि ऐसा लगता है कि 27 फरवरी, 2024 को हमारी वेबसाइट में हुए छेड़छाड़ के पीछे पाकिस्तान के हैकर का हाथ था। पाकिस्तानी हैकर ने बर्गर सिंह की फ्रेंचाइज की सिक्योरिटी सिस्टम को हैक कर, 27 फरवरी को कंपनी की वेबसाइट के साथ छेड़छाड़ की। कंपनी ने बताया कि वेबसाइट को बहाल कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: FASTag KYC अपडेट करने की आज आखिरी तारीख, इन स्टेप्स को फॉलो कर फटाफट पूरा करें काम

क्या हुई थी छेड़छाड़?

हैकर्स ने Burger Singh की वेबसाइट को हैक करते हुए इंडियन एयरफोर्स (IAF) से जुड़े अभिनन्दन वर्धमान का एक कार्टून लगया था और साथ में लिखा था- “टी वॉज फैन्‍टेसटिक।” इसके अलावा, हैकर्स ने नीचे पाकिस्‍तान जिंदाबाद भी लिखा था। 

पाकिस्तान की GDP पर कसा तंज

 वेबसाइट हैक होने पर ‘बर्गर सिंह’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा, “हम इसके लिए अपनी नींद खराब नहीं करेंगे। हम अगली बड़ी चीज का सपना देखने में व्यस्त हैं, जो बर्गर सिंह को कुछ देशों की GDP से भी अधिक बड़ा बनाएगा। हालांकि, कंपनी ने अपने इस पोस्ट में किसी देश का नाम नहीं लिखा। 

Burger Singh के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी टिप्पणी की।

एक यूजर ने लिखा- “क्या शानदार प्रतिक्रिया है! Kudos”

 

First Published - February 29, 2024 | 4:09 PM IST

संबंधित पोस्ट