facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

Blue Dart Express ने 40 नई फ्रेंचाइजी, कंपनी के स्वामित्व वाले रिटेल दुकानों का किया उद्घाटन

Advertisement

ब्लू डार्ट के प्रबंध निदेशक बाल्फोर मैनुअल ने कहा कि कंपनी रणनीतिक रूप से नए स्टोर जोड़कर अपनी पहुंच का विस्तार कर रही है।

Last Updated- November 27, 2023 | 2:32 PM IST
BlueDart
Representative Image

लॉजिस्टिक सेवा प्रदान करने वाली कंपनी ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड ने 40 नई फ्रेंचाइजी और कंपनी के स्वामित्व वाली खुदरा दुकानों के उद्घाटन के साथ देशव्यापी विस्तार की अपनी योजना की सोमवार को घोषणा की।

इस विस्तार के साथ कंपनी ने इस साल 100 से अधिक नए स्टोर के साथ अपनी उपस्थिति बढ़ाई, जिससे ग्राहकों को पूरे भारत में 56,000 से अधिक स्थानों पर माल भेजने में मदद मिलेगी। कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कोलकाता, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में यह विस्तार पूरे देश में ब्लू डार्ट की पहुंच को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ब्लू डार्ट के प्रबंध निदेशक बाल्फोर मैनुअल ने कहा कि कंपनी रणनीतिक रूप से नए स्टोर जोड़कर अपनी पहुंच का विस्तार कर रही है।

मैनुअल ने कहा, ‘‘ इस कदम का मकसद न केवल ग्राहक सुविधा को बढ़ाना है बल्कि देश के दूरदराज इलाकों में अंतिम छोर तक लॉजिस्टिक सेवा को मजबूत करना भी है।’’ ब्लू डार्ट एक्सप्रेस देश में 56,000 से अधिक स्थानों पर समान पहुंचाने की सेवा प्रदान करता है।

Advertisement
First Published - November 27, 2023 | 2:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement