facebookmetapixel
Advertisement
SME IPO की धूम! अगस्त में जुटाए करीब ₹1220 करोड़, 2026 में अब तक सबसे ज्यादाऑटो बिक्री ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, 24 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीसागर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18, 100 से अधिक अस्पताल में भर्ती; अब तक 10 गिरफ्तारखाते में एक भी रुपया नहीं? घबराने की जरूरत नहीं, पात्र खाताधारक ऐसे ले सकते हैं ₹10,000 तक का ओवरड्राफ्टसुपर अल नीनो से बिगड़ेगा चीनी-एथेनॉल का गणित? घटती फसल और कम स्टॉक ने बढ़ाई चिंतासोना-चांदी में गिरावट, क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवलIPO में कमाई का मौका या रिस्क? इस हफ्ते खुलेंगे 12 इश्यू, जानें किस आईपीओ का GMP सबसे ज्यादा और कहां है फायदाकच्चे तेल ने बिगाड़ा बाजार का मूड, निफ्टी 23,800 के नीचे; आगे और आएगी गिरावट?मारुति सुजुकी ने दिया झटका! चुनिंदा कारें होंगी ₹20,000 तक महंगी, सितंबर में लागू होंगी नई कीमतेंदो सेशन में 150% रिटर्न; ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ शुरू की कवरेज, कहा – जाएगा ₹1500 के पार

Netweb Technologies में बड़ा फेरबदल, CFO ने छोड़ा पद, शेयर ने एक साल में दिया 240% रिटर्न

Advertisement

Netweb Technologies ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि कंपनी के फाइनेंशियल कंट्रोलर अंकित कुमार सिंघल को अंतरिम चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया गया है।

Last Updated- November 16, 2024 | 11:12 AM IST
Share market today
Representative Image

Netweb Technologies India ने बड़ी घोषणा की है कि कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) और चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर (CHRO) प्रवल जैन ने इस्तीफा दे दिया है। 14 नवंबर 2024 को उनके द्वारा दिया गया इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

प्रवल जैन ने यह कदम बाहरी अवसरों की तलाश के लिए उठाया है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वह 31 दिसंबर 2024 तक अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे, ताकि कंपनी में बदलाव प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।

Netweb Technologies के इस अपडेट के बाद कंपनी का शेयर बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है। सालभर में 240% रिटर्न देने वाले इस स्टॉक में गिरावट देखने को मिली। 14 नवंबर को कंपनी के शेयर 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 2669.65 रुपये पर बंद हुए।

नई नियुक्ति की जानकारी

Netweb Technologies ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि कंपनी के फाइनेंशियल कंट्रोलर अंकित कुमार सिंघल को अंतरिम चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया गया है। कंपनी के अनुसार, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शुक्रवार, 15 नवंबर 2024 को हुई बैठक में सिंघल को यह जिम्मेदारी देने की मंजूरी दी। फिलहाल, वह कंपनी में फाइनेंशियल कंट्रोलर के तौर पर काम कर रहे हैं। नए CFO की नियुक्ति तक सिंघल यह भूमिका निभाएंगे।

कंपनी ने बताया कि पूर्व CFO प्रवल जैन सुचारु बदलाव सुनिश्चित करने के लिए 31 दिसंबर 2024 तक कंपनी में बने रहेंगे।

Netweb Technologies के Q2 रिजल्ट

Netweb Technologies, GPU चिपसेट दिग्गज Nvidia का अधिकृत ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) पार्टनर है। कंपनी ने सितंबर 2024 तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

नेट प्रॉफिट: कंपनी का शुद्ध लाभ 70% बढ़कर 25.72 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 15.14 करोड़ रुपये था।
कुल आय: कंपनी की कुल आय भी 71% बढ़कर 253.11 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 148 करोड़ रुपये थी।

शेयर परफॉर्मेंस और मल्टीबैगर रिटर्न

Netweb Technologies का स्टॉक निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे रहा है। बाजार में कमजोरी के बावजूद, शेयर ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है:

Netweb Technologies share return

– पिछले 3 महीने में: शेयर में 21% की तेजी।
– पिछले 6 महीने में: शेयर में 24% की बढ़त।
– साल 2024 में अब तक: 126% का उछाल।
– पिछले एक साल में: करीब 240% रिटर्न।
– शेयर का 52-वीक हाई 2,980 रुपये है, जो 8 नवंबर 2024 को दर्ज किया गया। वहीं, 52-वीक लो 786.30 रुपये है।
– BSE पर कंपनी का मार्केट कैप 15,047.96 करोड़ रुपये है।

निवेशकों के लिए स्टॉक बना आकर्षण का केंद्र
Netweb Technologies के शानदार प्रदर्शन और CFO के बदलाव के चलते, सोमवार को शेयर बाजार में इस पर फोकस रहेगा।

Advertisement
First Published - November 16, 2024 | 9:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement