facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

TVS Motor का बड़ा ऐलान, अगले 5 साल में कर्नाटक में 2,000 करोड़ का निवेश

Advertisement

कंपनी ने कहा कि कर्नाटक सरकार के साथ किए गए समझौते के तहत वह एक वैश्विक क्षमता केंद्र स्थापित करेगी, मैसूर में अपनी उत्पादन और इंजीनियरिंग क्षमताओं का विस्तार करेगी।

Last Updated- February 12, 2025 | 11:32 AM IST
TVS Motor

टीवीएस मोटर कंपनी ने बुधवार को कहा कि वह अगले पांच साल में कर्नाटक में 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी की योजना क्षमता केंद्र स्थापित करने और उत्पादन बढ़ाने की है।

कंपनी ने कहा कि कर्नाटक सरकार के साथ किए गए समझौते के तहत वह एक वैश्विक क्षमता केंद्र स्थापित करेगी, मैसूर में अपनी उत्पादन और इंजीनियरिंग क्षमताओं का विस्तार करेगी, एक परीक्षण ट्रैक का निर्माण करेगी और राज्य में एक नया कंपनी कार्यालय बुनियादी ढांचा स्थापित करेगी।

टीवीएस मोटर कंपनी के प्रबंध निदेशक सुदर्शन वेणु ने कर्नाटक निवेश शिखर सम्मेलन 2025 में ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट’ (जीआईएम) में कंपनी की योजना की रूपरेखा प्रस्तुत की।

वेणु ने कहा, ‘‘ जैसे-जैसे हम अपने 2030 लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ रहे हैं…आज हमने जो योजना बनाई है, वह व्यक्तिगत और व्यावसायिक परिवहन में प्रभावशाली समाधान प्रदान करने में मदद करेगी तथा नए मानक स्थापित करेगी।’’ उन्होंने कहा कि कर्नाटक एक ऐसी जगह है जहां महान विचार पनपते हैं और कंपनी राज्य में अपना विस्तार करने को उत्साहित है।

Advertisement
First Published - February 12, 2025 | 11:32 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement