facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Bhushan Power Case: SC के फैसले से IBC पर गहरा असर, समाधान पेश करने की प्रक्रिया पर उठे सवाल

Advertisement

सर्वोच्च न्यायालय ने इस समाधान प्रक्रिया की देखरेख करने वाले समाधान पेशेवर के बारे में भी सख्त टिप्पणी की।

Last Updated- May 04, 2025 | 10:38 PM IST
Supreme Court of India
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

कंपनी मामलों का मंत्रालय और भारतीय दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) भूषण पावर ऐंड स्टील मामले में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अध्ययन कर रहे हैं। एक शीर्ष सरकारी अ​धिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंत्रालय और आईबीबीआई यह समझने की को​शिश कर रहे हैं कि ऋण शोधन अक्षमता एवं दिवालिया संहिता (आईबीसी) के नियमों एवं प्रक्रियाओं के लिए सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले के क्या निहितार्थ हैं। 

अधिकारी ने कहा, ‘हम सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अध्ययन कर रहे हैं। हम यह देखने की को​शिश कर रहे हैं कि आईबीसी के विनियमनों एवं प्रक्रियाओं के संदर्भ में इससे क्या सीखा जा सकता है।’ भूषण पावर ऐंड स्टील लिमिटेड के लिए जेएसडब्ल्यू स्टील द्वारा प्रस्तुत 2019 की समाधान योजना को सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को खारिज कर दिया और कंपनी के परिसमापन का आदेश दिया। यह फैसला आने के बाद जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में 5 फीसदी की गिरावट आई थी।

न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा के पीठ ने कहा कि समाधान योजना ‘अवैध’ और ऋण शोधन अक्षमता एवं दिवालिया संहिता के प्रावधानों के ​​’खिलाफ’ है। आईबीसी के विशेषज्ञों ने कहा कि आईबीसी के लिए इस फैसले के गंभीर निहितार्थ हैं। उन्होंने कहा कि इसके कारण आवेदक समाधान योजना पेश करने से यह सोचकर हिचक सकते हैं कि उसे किसी दिन रद्द किया जा सकता है।

न्यायालय ने कहा कि जेएसडब्ल्यू की समाधान योजना को मंजूरी देते समय लेनदारों की समिति (सीओसी) अपने वाणिज्यिक विवेक का इस्तेमाल करने में विफल रही। यह आईबीसी और कॉरपोरेट ऋणशोधन अक्षमता समाधान प्रक्रिया के तहत अनिवार्य प्रावधानों का पूरी तरह उल्लंघन था। 

सर्वोच्च न्यायालय ने इस समाधान प्रक्रिया की देखरेख करने वाले समाधान पेशेवर के बारे में भी सख्त टिप्पणी की। न्यायालय ने पाया कि न केवल आईबीसी और सीआईआरपी ब​ल्कि समाधान पेशेवर भी नियमों के तहत अपने वैधानिक कर्तव्यों का पालन करने में ‘पूरी तरह विफल’ रहे।

 

Advertisement
First Published - May 4, 2025 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement