facebookmetapixel
Advertisement
Gold Hallmarking: सोने की हॉलमार्किंग का दायरा बढ़ा, अब देश के 392 जिलों में अनिवार्य हुआ नया नियमसोने पर आयात शुल्क बढ़ाने से सरकार की कमाई बढ़ी, ढाई महीने में जुटाए ₹10,040 करोड़UTI Nifty 500 Index Fund NFO: ₹1,000 से निवेश का मौका, 24 अगस्त तक NFO खुलानई कार पर 4 और बाइक पर 6 साल का थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस होगा जरूरी; आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर?Balanced Hybrid Fund का बढ़ रहा क्रेज; SBI MF ने इस थीम पर लॉन्च किया NFO; 24 अगस्त तक लगा सकेंगे पैसाSBI पर 4 ब्रोकरेज बुलिश, ₹1,370 तक दिया टारगेट, Gold Loan में करीब 100% उछालUP में बकायेदारों को बड़ी राहत: लागू होगी OTS योजना, किस्तों में जमा कर सकेंगे बकाया गृह और जल करUP में ₹10 लीटर बिकेगा गोमूत्र: बुलंदशहर से हुई शुरुआत, महिलाओं को मिलेगा ₹2 प्रति लीटर कमीशनपति या पत्नी में से किसी एक को क्वार्टर मिला तो क्या दूसरे को मिलेगा HRA? सरकार ने संसद में दे दिया जवाबनतीजों के बाद Lupin में क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने स्टॉक पर दिए ₹2,600 तक के टारगेट

भारती एयरटेल ने जुटाए 1.25 अरब डॉलर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:47 AM IST

भारती एयरटेल ने गुरुवार को कहा कि उसने विभिन्न डेट योजनाओं के निर्गम के जरिये 1.25 अरब डॉलर की रकम जुटाई है। यह पता चला है कि गोल्डमैन सैक्स ऐसेट मैनेजमेंट, फिडेलिटी और ब्लैकरॉक समेत कई वैश्विक निवेशकों ने कंपनी के वैश्विक बॉनडों में दिलचस्पी दिखाई है।
कंपनी द्वारा यह कोष उगाही आगामी स्पेक्ट्रम नीलामियों के लिए उसकी तैयारी का हिस्सा है। सरकार द्वारा 3.92 लाख करोड़ रुपये मूल्य की स्पेक्ट्रम नीलामी शुरू किए जाने की संभावना है।
एयरटेल ने कहा है कि यह कंपनी द्वारा जारी यह पहला दो स्तरीय डॉलर बॉन्ड है।
एयरटेल ने एक बयान में कहा, ‘यह जनवरी 2019 के बाद से किसी इंडियन इन्वेस्टमेंट ग्रेड के निर्गमकर्ता द्वारा सबसे बड़ा निर्गम है।’
एयरटेल के लिए 75 करोड़ डॉलर के सीनियर 10.25 वर्षीय बॉन्ड के लिए कीमत 10 वर्षीय बॉन्ड की कीमत 3.25 प्रतिशत की कूपन दर के साथ 187.5 आधार अंक रही। इसी तरह, भारती एयरटेल की सहायक इकाई नेटवर्क आई2आई लिमिटेड के लिए 3.975 प्रतिशत की कूपन दर के साथ गारंटीड सबऑर्डिनेटेड पर्पेचुअल एनसी 5.25 में 40 करोड़ डॉलर दर्ज की गई।
भारती एयरटेल के लिए 10 वर्ष और पर्पेचुअल बॉन्डों पर यह सबसे कम प्रतिफल है। बयान में कहा गया है, ‘पेशकश को कई प्रमुख एशियाई, यूरोपीय और अमेरिकी फंडों से अच्छी मांग की वजह से मजबूत प्रतिक्रिया मिली थी।’
सीनियर 10.25 वर्ष श्रेणी को 10 वर्षीय अमेरिकी बॉन्डों के मुकाबले 230 आधार अंक के आईपीजी (इनीशियल प्राइस गाइडेंस) पर पेश किया गया था।
बार्कलेज, बीएनपी पारिबा, बोफा सिक्योरिटीज, सिटीगु्रप, एचएसबीसी, जेपी मॉर्गन और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक मुख्य प्रबंधक के तौर पर शामिल हुए जबकि डीबीएस बैंक लिमिटेड और एसएमबीसी निक्को इस सौदे के लिए सह-प्रबंधक थे।

Advertisement
First Published - February 25, 2021 | 11:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement