facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स के भविष्य को लेकर सदस्य देशों में अलग-अलग राय, भारत का जोर समावेशी विकास पर तो चीन का तकनीक परRBI के निर्देश के बाद टाटा संस ला सकती है भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, तैयारी शुरू‘तकनीक और दुर्लभ खनिजों को हथियार बनाना तरक्की के लिए बन सकता है बाधा’, बिक्स में PM ने जताई चिंतास्थानीय मुद्रा में व्यापार का 16 साल पुराना सपना अब भी अधूरा, नई दिल्ली घोषणा पत्र में नहीं मिली जगहएयरटेल और जियो ने VI पर लगाया गंभीर आरोप, कहा: नियम तोड़कर ग्राहक छीन रही है कंपनीHDFC बैंक के MD व CEO पद के लिए आंतरिक व बाहरी उम्मीदवार में सीधी टक्कर, RBI को भेजे गए दो नामक्लोजिंग ऑक्शन सेशन पर कारोबारियों ने सुझाव देना शुरू किया, VWAP और ट्रेडिंग टाइम पर अलग राय मिलीभारत-ईयू FTA से भारतीय कार कंपनियों के सामने सुनहरा मौका; मारुति, टाटा व महिंद्रा के लिए खुलेंगे दरवाजेEditorial: नई दिल्ली घोषणापत्र भारत की बड़ी कूटनीति कामयाबी, चीन से रिश्तों में भी नई उम्मीदGST सपाट, फिर भी GDP ग्रोथ 7.8%? भारत के आर्थिक आंकड़ों पर क्यों उठे सवाल

Berger का सबसे बड़ा संयंत्र बढ़ाएगा लाभ मार्जिन

Advertisement
Last Updated- March 05, 2023 | 11:56 PM IST
Berger Paints
BS

भारत में परिचालन के अपने सौवें वर्ष में बर्जर पेंट्स ने उत्तर प्रदेश में हरदोई के संडीला में अपनी सबसे बड़ी विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। पिछले महीने वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करने वाली इस इकाई का उद्घाटन रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आभासी रूप से किया।

इस नए संयंत्र की कुल स्थापित क्षमता 33,000 केएल/एमटी प्रति माह है, जिसमें निर्माण रसायनों और पुट्टी के अलावा प्रति माह 15,000 केएल/एमटी पानी आधारित पेंट तथा 4,800 केएल/एमटी सॉल्वेंट आधारित पेंट शामिल हैं।

कंपनी के बयान के अनुसार यह संयंत्र उत्पादों की विविध श्रेणी की विनिर्माण सुविधा प्रदान करेगा, जिससे आगामी तिमाही में कंपनी के लाभ मार्जिन में इजाफा होने के उम्मीद बनी है। 37 एकड़ में फैला यह संयंत्र उत्तर प्रदेश में प्रत्यक्ष रूप से 250 से 300 लोगों के लिए रोजगार का सृजित करेगा।

बर्जर पेंट्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी अभिजित रॉय ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इस विशाल इकाई को पूरा होने में मानव श्रम के 61 लाख घंटे लगेंगे। उन्होंने कहा कि उत्पादों की एक विशाल श्रृंखला का उत्पादन करते समय संयंत्र जीरो-लिक्विड डिसचार्ज संयंत्र होता है और इसे पूरी तरह से सौर ऊर्जा पर चलाया जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि कारखाने के कलरेंट और स्टेनर अनुभाग का प्रबंधन एवं संचालन पूरी तरह महिलाओं द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि एक संगठन के रूप में हम हमेशा विविधता और रोजगार में समान अवसर का समर्थन करने में विश्वास करते हैं और यह कारखाना इसी बात का प्रमाण है।

Advertisement
First Published - March 5, 2023 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement