facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

इथेनॉल उत्पादन के विस्तार के बीच चीनी कारोबार का मुख्य आधार बनी रहेगी: BCML

Advertisement

अवंतिका सरावगी ने कहा, ‘‘ कंपनी वर्ष के लिए इथेनॉल/अल्कोहल और चीनी के बीच 33:66 अनुपात का अनुमान लगाती है।"

Last Updated- November 28, 2023 | 2:08 PM IST
Sugar Production: Sugar production in Maharashtra decreased by 20%, sugarcane crushing stopped in 92 sugar mills महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन 20% घटा, 92 चीनी मिलों में बंद हुई गन्ना पेराई
Representative Image

चीनी प्रमुख कंपनी बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड (बीसीएमएल) ने कहा कि नवंबर और अप्रैल के बीच इथेनॉल उत्पादन 50 प्रतिशत बढ़कर करीब 33 करोड़ लीटर होने के बावजूद चीनी पर प्राथमिक से ध्यान दिया जाएगा।

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि कंपनी की चीनी खुदरा क्षेत्र में उतरने की तत्काल कोई योजना नहीं है। बीसीएमएल प्रवर्तक एवं ‘बिजनेस लीड’ अवंतिका सरावगी ने ‘पीटीआई-भाषा’ ने कहा, ‘‘ हमारा लक्ष्य बाजार स्थितियों के आधार पर लाभप्रदता को अधिकतम करने और सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए चीनी तथा इथेनॉल उत्पादन के बीच संतुलन बनाना है।’’

अवंतिका, बीसीएमएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक विवेक सरावगी की बेटी हैं। अवंतिका सरावगी ने कहा, ‘‘ कंपनी वर्ष के लिए इथेनॉल/अल्कोहल और चीनी के बीच 33:66 अनुपात का अनुमान लगाती है। पिछले साल इथेनॉल राजस्व का हिस्सा करीब 28 प्रतिशत है।’’

अपने उत्पाद मिश्रण को अनुकूलित करने का बीसीएमएल का निर्णय कई कारकों के संयोजन से प्रेरित है, जिसमें चीनी की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सरकार की इथेनॉल मिश्रण नीति शामिल है। सरावगी ने बताया कि देश की चीनी खपत को उत्पादन स्तर तय करना चाहिए और किसी भी अधिशेष को इथेनॉल में बदल दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘इस साल घरेलू चीनी की मांग 2.8 करोड़ टन होने का अनुमान है।’’

अधिक गन्ने की उपलब्धता के साथ बीसीएमएल में इस वर्ष इथेनॉल उत्पादन में 50 प्रतिशत की वृद्धि देखी जाएगी, जो वित्त वर्ष 2023 में 20 करोड़ लीटर से बढ़कर 33 करोड़ लीटर तक पहुंच जाएगा।

Advertisement
First Published - November 28, 2023 | 2:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement