facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांगBS Manthan 2026: एथर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने PLI स्कीम के नियमों में सुधार की उठाई मांगचीन से निवेश और तकनीक आकर्षित करने के लिए नियमों की समीक्षा को तैयार है भारत: गोयलBS Manthan 2026: एआई से कितनी कमाई, सवाल उठा सकते हैं अमेरिकी बाजारBS Manthan में गडकरी का बड़ा ऐलान: राजमार्ग निर्माण में अब BOT मॉडल को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

चूना पत्थर भंडार में UltraTech को टक्कर दे रही Ambuja Cements, तेजी से कर रही है विस्तार

Advertisement

आंकड़ों के मुताबिक जून तक अंबुजा सीमेंट के पास आठ अरब टन चूना पत्थर भंडार था। इसके मुकाबले अल्ट्राटेक सीमेंट के पास 10 अरब टन भंडार था।

Last Updated- October 28, 2024 | 7:18 AM IST
Ultratech cement share price

भले ही अदाणी समूह की अंबुजा सीमेंट अपनी प्रतिस्पर्धी और देश की सबसे बड़ी सीमेंट विनिर्माता अल्ट्राटेक सीमेंट से अधिग्रहण में प्रतिस्पर्धा कर रही हो, मगर लगता है कि पिछले कुछ वर्षों में उसने उतना ही चूना भंडार भी बना लिया है। विश्लेषकों को दी गई जानकारी यह पता चला है।

विश्लेषक प्रस्तुति में दोनों कंपनियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक जून तक अंबुजा सीमेंट के पास आठ अरब टन चूना पत्थर भंडार था। इसके मुकाबले अल्ट्राटेक सीमेंट के पास 10 अरब टन भंडार था। अल्ट्राटेक सीमेंट बीते करीब एक साल में चूना पत्थर की नीलामी में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रही है और अंबुजा सीमेंट ने करीब एक अरब टन का मौजूदा भंडार विभिन्न राज्यों में नीलामी के जरिये बनाया था।

हालांकि, इस बारे में जानकारी के लिए दोनों कंपनियों को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला है। मगर उद्योग के सूत्र इस बात इत्तफाक रखते हैं कि अदाणी समूह नए प्रवर्तकों के तौर कदम रख रहा है और अंबुजा सीमेंट ने बीते दो वर्षों में अल्ट्राटेक जैसी रणनीति बनाकर अपना चूना पत्थर का भंडार तैयार किया है।

सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024 में अंबुजा सीमेंट्स ने नीलामी के जरिये 58.7 करोड़ टन चूना पत्थर भंडार की बोली जीती है। इसमें यह भी कहा गया है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के शुरुआती तीन महीनों के दौरान 27.5 करोड़ टन भंडार और बढ़ाया है। आठ अरब टन में वह 8.3 करोड़ टन शामिल नहीं है जिसे उसने इस साल जुलाई-सितंबर तिमाही में एसीसी की नीलामी में हासिल किया था।

नीलामी के अलावा अंबुजा सीमेंट ने हाल ही में अधिग्रहण के जरिये भी अपना चूना पत्थर भंडार में इजाफा किया है। उदाहरण के लिए साल 2023 में सांघी इंडस्ट्रीज के अधिग्रहण के जरिये अंबुजा सीमेंट को एक अरब टन चूना पत्थर का भंडार मिला। हाल ही में अंबुजा ने ओरिएंट सीमेंट का अधिग्रहण किया, जिससे राजस्थान में चूना पत्थर की खदानें भी उसकी मौजूदा पोर्टफोलियो में शामिल हो गईं।

सीमेंट बनाने के लिए चूना पत्थर एक प्रमुख कच्चा माल होता है और यह इतना महत्त्वपूर्ण माना जाता है कि सीमेंट कंपनियां आमतौर पर खनिज के निकटतम स्रोत के समीप ही अपनी इकाइयां स्थापित करती हैं। चूंकि सभी चार शीर्ष सीमेंट कंपनियां भारी क्षमता विस्तार का योजना बना रही हैं इसलिए चूना पत्थर तक पहुंच काफी जरूरी है।

केयर एज के एसोसिएट निदेशक रवलीन सेठी ने कहा, ‘सीमेंट कंपनियां चूना पत्थर पर दो रणनीतियां बना रही हैं। पहला, अपने नियोजित विस्तार के लिए आपूर्ति सुरक्षित करने की और दूसरा, एमएमडीआर अधिनियम के कारण चूना पत्थर की समाप्ति और उच्च प्रीमियम लागत के लिए तैयारी करने की।’

Advertisement
First Published - October 28, 2024 | 7:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement