facebookmetapixel
Advertisement
8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राखHDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत

Amazon Pay पेश कर सकती है यूपीआई पर क्रेडिट, कंपनी के डॉयरेक्टर ने बताया प्लान

Advertisement

एमेजॉन पे को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड और ‘अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें’ सुविधा, जिसे एमेजॉन पे लेटर कहा जाता है, जैसी क्रेडिट सुविधा संचालित करती है।

Last Updated- December 19, 2023 | 10:14 PM IST
Looking forward to ride credit on UPI wave: Amazon Pay India's Jain
मयंक जैन, डॉयरेक्टर- क्रेडिट ऐंड लेंडिंग, एमेजन पे इंडिया

ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एमेजॉन की भुगतान और वित्तीय सेवा शाखा एमेजॉन पे वर्ष 2024 की पहली छमाही में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) पर क्रेडिट  यानी कर्ज सुविधा शुरू करने पर विचार कर रही है। कंपनी का लक्ष्य इस सुविधा के जरिये उपयोग और क्रेडिट के दायरे का विस्तार करना है।

एमेजॉन पे इंडिया के निदेशक (क्रेडिट और उधारी) मयंक जैन ने बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में कहा ‘क्रेडिट तक पहुंच का विस्तार करने की योजना है। यह केवल क्रेडिट-सेवा प्राप्त ग्राहकों की पूर्ति के लिए नहीं है। मुझे लगता है कि यूपीआई क्रेडिट लाइन की सबसे बड़ी क्षमता क्रेडिट उपयोग के साथ-साथ क्रेडिट के दायरे का विस्तार करना है।’

इस साल सितंबर में नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में यूपीआई फीचर पर क्रेडिट पेश करने की घोषणा की थी। जैन ने कहा कि कंपनी साल 2024 की पहली छमाही में अपने ग्राहकों के लिए यह सुविधा पेश करने के लिए बैंकों और एनपीसीआई के साथ काम कर रही है।

एमेजॉन पे को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड और ‘अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें’ सुविधा, जिसे एमेजॉन पे लेटर कहा जाता है, जैसी क्रेडिट सुविधा संचालित करती है।

कंपनी ने एमेजॉन पे लेटर पर 80 लाख से ज्यादा कस्टमर साइन-अप दर्ज किए हैं, जबकि एमेजॉन पे-आईसीआईसीआई बैंक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड का ग्राहक आधार 40 लाख से ज्यादा का है।

जैन ने कहा ‘यूपीआई क्रेडिट लाइन के साथ हम अगले दो से तीन साल में काफी जल्द संख्या में इजाफा होते देख सकते हैं। जिन लाखों ग्राहकों का किसी बैंक में बचत खाता है, उन्हें पहले से मंजूर क्रेडिट लाइन मिलेगी। मेरा मानना है कि यह संख्या करोड़ों में नहीं, तो कुछ लाख ग्राहक जरूर रहेगी।’

जैन का मानना है कि आरबीआई द्वारा असुरक्षित व्यक्तिगत ऋण और क्रेडिट कार्ड पर जोखिम भार को 100 प्रतिशत से बढ़ाकर 125 प्रतिशत करने के मद्देनजर कंपनी के लिए यह सामान्य बात है।

Advertisement
First Published - December 19, 2023 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement