facebookmetapixel
Advertisement
यूपी डिफेंस कॉरिडोर में 2,600 करोड़ से ज्यादा का निवेश, अदाणी और बीईएल बढ़ाएंगी उत्पादनTata Motors Q1FY27 Results: मुनाफा 83% बढ़कर ₹2,556 करोड़; वाहनों की बिक्री 26% बढ़ीत्योहारी सीजन में अस्थायी नौकरियों की बाढ़, 15-20% तक भर्ती बढ़ने का अनुमानचीनी की मिठास के साथ गुड़ में भी चढ़ा महंगाई का रंग, 60 रुपये किलो के पार पहुंचा भावशेयर बाजार के क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेराफेरी नहीं मिली : सेबी चेयरमैनEmbassy REIT को Nifty 500 और Nifty Midcap 150 में जगह, 30 सितंबर से होगा शामिलDebt Mutual Fund: ₹1.88 लाख करोड़ जुटाकर जुलाई में की जोरदार वापसी, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?

Amazon ने कर्मचारियों को दिया ऑफिस लौटने का आदेश, मगर कुछ रियायत के साथ

Advertisement

Amazon CEO एंडी जेसी ने सोमवार को अपनी वेबसाइट पर कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में लिखा, 'इनोवेशन, सहयोग और कनेक्ट रहने के लिए' बदलाव जरूरी है।

Last Updated- September 17, 2024 | 7:29 PM IST
amazon india

Amazon work from office: कोविड महामारी के खत्म होने के बाद कंपनियां अपने कर्मचारियों को वापस ऑफिस से काम करने के लिए बुलाने ही लगीं थी। मगर, कई ऐसी कंपनियां भी थीं, जिनका काम वर्क फ्रॉम होम (WFH) पर या हाइब्रिड मोड में चल रहा था। उनमें से एक दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन (Amazon) भी शामिल थी। लेकिन, अब नहीं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट ने आज बताया कि एमेजॉन (Amazon.com Inc.) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एंडी जैसी ने अपने कर्मचारियों को जनवरी से सप्ताह में पांच दिन ऑफिस लौटने का आदेश दिया है। हालांकि, इस आदेश में कुछ लचीलापन भी रहेगा।

रिपोर्ट में बताया गया कि एमेजॉन पहले अपने जिन कर्मचारियों को सप्ताह में तीन दिन ऑफिस बुलाती थी, और दो दिन रिमोट से काम करने का परमिशन देती थी, उन्हें वह अब पांच दिन ऑफिस से काम करने के लिए बुलाएगी। ये नियम अगले साल यानी जनवरी 2025 से लागू होंगे।

कुछ रियायत भी

हालांकि, CEO ने अपने आदेश में कहा कि उन मैनेजर्स को छूट दी जाएगी, जो पहले से पूरी तरह से रिमोट मोड में काम करने के लिए अप्रूव्ड थे। इसके अलावा, स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं और विशेष परिस्थितियों के लिए भी लचीलापन जारी रहेगा।

Amazon CEO एंडी जेसी ने सोमवार को अपनी वेबसाइट पर कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में लिखा, ‘इनोवेशन, सहयोग और कनेक्ट रहने के लिए’ बदलाव जरूरी है। उन्होंने कहा कि तीन दिन के ऑफिस आने के अनुभव ने काम के ‘फायदों के बारे में हमारे विश्वास को मजबूत किया’।

जैसी ने कर्मचारियों को भेजे नोट में लिखा, ‘महामारी से पहले यह तय नहीं था कि लोग सप्ताह में दो दिन रिमोट काम कर सकते हैं, और आगे भी ऐसा ही होगा। हमारी अपेक्षा है कि लोग ऑफिस में उपस्थित होंगे, जब तक कि कोई विशेष परिस्थिति न हो।’

भारत में निकाली थी कई भर्तियां

हाल ही में एमेजॉन इंडिया ने दावा किया था कि उसने इस त्योहारी सीजन के लिए अपने पूरे ऑपरेशनल नेटवर्क में 110,000 अस्थायी भर्तियां की हैं, ताकि अपने लाखों ग्राहकों के सामान की आपूर्ति समय पर कर सके। कंपनी ने कहा कि परोक्ष और प्रत्यक्ष रोजगार के ये अवसर मुंबई, दिल्ली, पुणे, बेंगलूरु, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ और चेन्नई जैसे शहरों में निकाले गए थे। खास बात यह थी कि एमेजॉन ने हजारों महिला कर्मियों के साथ-साथ 1,900 दिव्यांग लोगों को भी काम पर रखा है।

Advertisement
First Published - September 17, 2024 | 7:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement