facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Airtel के शेयरों की बड़ी ब्लॉक डील, सिंगटेल 8,568 करोड़ रुपये के स्टॉक्स की कर सकती है बिक्री

Advertisement

फ्लोर प्राइस भारती एयरटेल के शेयर के मौजूदा बाजार भाव से 3.3 प्रतिशत कम है। जेपी मॉर्गन इस सौदे की ब्रोकर हो सकती है।

Last Updated- May 15, 2025 | 11:03 PM IST
Airtel
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सिंगटेल निर्धारित ब्लॉक डील के जरिये शुक्रवार को भारती एयरटेल के एक अरब डॉलर (8,568 करोड़ रुपये) मूल्य के शेयर बेच सकती है। सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सौदे का फ्लोर प्राइस 1,800 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है और सिंगटेल 4.76 करोड़ शेयर बेचने पर विचार कर रही है।

फ्लोर प्राइस भारती एयरटेल के शेयर के मौजूदा बाजार भाव से 3.3 प्रतिशत कम है। जेपी मॉर्गन इस सौदे की ब्रोकर हो सकती है। दिन के कारोबार के दैरान एयरटेल के शेयर का भाव 1.58 प्रतिशत बढ़कर 1,863.1 रुपये हो गया।

वर्तमान में सिंगापुर ​स्थित मुख्यालय वाली दूरसंचार कंपनी सिंगटेल के पास एयरटेल में खासी हिस्सेदारी है। यह अपनी सहयोगी कंपनी पेस्टल लिमिटेड के जरिये भारती एयरटेल में 9.5 प्रतिशत की प्रत्यक्ष हिस्सेदारी रखती है। संयुक्त रूप में देखें, तो एयरटेल की प्राथमिक प्रवर्तक कंपनी भारती टेलीकॉम लिमिटेड (बीटीएल) में अपनी 49.44 प्रतिशत हिस्सेदारी के जरिये एयरटेल में इसकी 29 प्रतिशत अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी है।

Advertisement
First Published - May 15, 2025 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement