facebookmetapixel
नौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिटअमेरिका से टैरिफ डील के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ दमदार, लगाई 7 साल की सबसे बड़ी छलांगFlipkart मामले में सुप्रीम कोर्ट ने NCLAT का आदेश रद्द किया, जांच के निर्देशों पर फिर से होगा विचारनिफ्टी बैंक ने रचा नया इतिहास: 61,764 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सूचकांक, बैंकिंग शेयरों में सुनामी

Air India पर 80 लाख रुपये का जुर्माना लगा

Penalty on Air India: DGCA ने एयरलाइन का ऑडिट किया, कई उल्लंघन पाए गए

Last Updated- March 22, 2024 | 10:32 PM IST
एक साथ 'सिक लीव' पर चले गए Air India Express के क्रू मेंबर्स, कैंसिल हुई कई फ्लाइट, Air India Express cancels several flights due to cabin crew shortage

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को एयर इंडिया पर 80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) से जुड़े नियमों के उल्लंघन की वजह से एयरलाइन पर यह जुर्माना लगाया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि काम पर थकान के कारण होने वाली किसी भी घटना को रोकने के लिए पायलटों को पर्याप्त आराम मिले।

पिछले दो वर्षों में ऐसे कई मामले सामने आए जब टाटा समूह-संचालित एयरलाइन को नियामक के गुस्से का सामना करना पड़ा। उदाहरण के लिए, फरवरी में एक बुजुर्ग यात्री को दिल का दौरा पड़ने के बाद एयर इंडिया को डीजीसीए द्वारा लगाया गया 30 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। एयरइंडिया के व्हीलचेयर मुहैया न कराने पर बुजुर्ग यात्री को विमान से टर्मिनल तक पैदल ही जाना पड़ा जिसके कुछ मिनट बाद यह दुखद घटना हुई थी।

शुक्रवार को नियामक ने कहा कि उसने यह पता लगाने के लिए जनवरी में एयर इंडिया का ऑडिट कराया था कि क्या एयरलाइन एफडीटीएल और फटीग मैनेजमेंट सिस्टम (एफएमएस) से जुड़े नियमों का पालन कर रही है या नहीं। नियामक ने कई साक्ष्य जुटाए और बेड़े-वार रिपोर्टों का विश्लेषण किया।

नियामक ने कहा, ‘रिपोर्टों के विश्लेषण और साक्ष्यों से खुलासा हुआ कि एयर इंडिया ने 60 साल से अधिक उम्र के चालकों के साथ उड़ानें संचालित कीं, जो एयरक्राफ्ट रूल्स, 1937 के रूल 28ए के सब रूल (2)का उल्लंघन है।’ सब रूल (2) के अनुसार, एक उड़ान में दो पायलटों में से सिर्फ एक की उम्र ही 60 साल से ज्यादा हो सकती है।

डीजीसीए ने कहा, ‘एयर इंडिया को पर्याप्त साप्ताहिक आराम मुहैया नहीं कराने, लंबी दूरी वाली (यूएलआर) उड़ानों से पहले और बाद में पर्याप्त आराम नहीं देने का भी दोषी पाया गया था। यह एफडीटीएल से जुड़े सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट्स (सीएआर) के प्रावधानों का उल्लंघन है।’

First Published - March 22, 2024 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट