facebookmetapixel
Advertisement
SIF की रफ्तार तेज: जुलाई में AUM 30% बढ़कर ₹23,177 करोड़, फोलियो 1 लाख के करीबQ1 में टाटा मोटर्स पीवी का मुनाफा 80% घटा, JLR ने बिगाड़ा परफॉर्मेंस! शुक्रवार को स्टॉक पर रहेगी नजरAyushman Card: न अस्पताल के चक्कर, न लंबी लाइन! व्हाट्सऐप से ऐसे बनाएं कार्ड, जानें आवेदन का आसान तरीकाREITs vs FDs vs equities: टैक्स कटने के बाद किस निवेश में ज्यादा रिटर्न बचेगा?Trade Deficit: जुलाई में भारत का व्यापार घाटा 6 महीने के हाई पर, 31.98 अरब डॉलर पहुंचाआधार कार्ड से घर बैठे मिनटों में बनाएं अपना ई-पैन: जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा ऑनलाइन प्रोसेससाइबर सुरक्षा पर साथ आए भारत-इजरायल, AI और रैंसमवेयर हमलों से निपटने के लिए बढ़ाएंगे सहयोगएयर इंडिया की सख्ती, हर पायलट को एक बार देना होगा साइकोएक्टिव पदार्थों का टेस्टभारत का कमोडिटी में बढ़ रह दबदबा! ग्लोबल इंटीग्रेशन की जरूरत; ईयरबुक भी हुई लॉन्चQ1 नतीजों से उछला टाटा ग्रुप का ये शेयर, पैसे लगाएं या नहीं? ब्रोकरेज को 47% तक तेजी की उम्मीद

अशोक लीलैंड और फ्लिक्सबस में करार

Advertisement

अशोक लीलैंड और फ्लिक्सबस इंडिया की साझेदारी से बस परिवहन क्षेत्र में बदलाव की उम्मीद

Last Updated- October 01, 2024 | 10:25 PM IST
Ashok Leyland

हिंदुजा समूह की प्रमुख भारतीय कंपनी और देश की प्रमुख वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता कंपनी अशोक लीलैंड ने फ्लिक्सबस इंडिया के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। फ्लिक्सबस किफायती यात्रा के क्षेत्र की वैश्विक ट्रैवल टेक कंपनी है। कंपनी का कहना है कि इस साझेदारी के जरिये बड़ी क्षमता वाले वाहनों में अत्याधुनिक तकनीक और नवाचार के माध्यम से बस परिवहन के क्षेत्र में एक अहम बदलाव की उम्मीद है।

इस साझेदारी के तहत फिक्सबस के परिचालन बस साझेदारों के पास अशोक लीलैंड के अत्याधुनिक चेसिस और बिक्री के बाद की सेवाओं की सुविधा होगी। इससे देश भर में बिना किसी बाधा के परिचालन सुनिश्चित होगा। स्थानीय बस आपरेटरों को आधुनिक तकनीक की ताकत भी मिलेगी।

अशोक लीलैंड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शेनु अग्रवाल ने कहा, ‘अशोक लीलैंड फ्लिक्सबस के साथ साझेदार कर बेहद खुश है। अशोक लीलैंड में हमारा जोर अत्याधुनिक तकनीक के साथ-साथ सुरक्षा और प्रदर्शन को प्राथमिकता देना रहा है। हम वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र में ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

वहीं फ्लिक्सबस के प्रबंध निदेशक सूर्या खुराना ने कहा, ‘फ्लिक्सबस भारत में इंटरसिटी बस की यात्रा को सुगम बनाने और यात्रियों को बेहतर अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है। अशोक लीलैंड के साथ सहयोग कर हम उच्च क्षमता वाले यात्रा विकल्प मुहैया कराएंगे और साथ-साथ स्थानीय बस परिचालकों को भी तकनीक के जरिये सशक्त किया जाएगा।’

Advertisement
First Published - October 1, 2024 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement