facebookmetapixel
Advertisement
भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनीमेडिकल बिल या नौकरी का झटका, मुश्किल समय में यही फंड बनेगा आपका सहाराAI की दौड़ में Amazon, Google और Microsoft ने खोला खजाना, IT कंपनियों के लिए क्या है संकेत?विदेश छोड़ भारत घूम रहे लोग, होटल कंपनियों की कमाई चमकी; इन 2 शेयरों में 52% तक अपसाइडCMR Green Technologies की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को पहले दिन मिला 43% तक का मुनाफाMeta भारत में बनाएगी अपना पहला AI डेटा सेंटर, Reliance के साथ मिलाया हाथLock-in Expiry: Meesho से लेकर ICICI Pru AMC तक, 75 कंपनियों का लॉक-इन खत्म होने वाला हैलोग खरीद रहे हैं ज्यादा बीमा पॉलिसियां, फिर भी LIC और कंपनियों की ग्रोथ क्यों पड़ी धीमी?Delhi Weather Update: हीट वेव के बीच दिल्ली पर मेहरबान हुआ मौसम, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

माइक्रोसॉफ्ट, एमेजॉन और मेटा के बाद गूगल भी बाहर करेगी 12,000 कर्मचारी

Advertisement
Last Updated- January 20, 2023 | 8:22 PM IST
Google

आर्थिक चुनौतियां देखकर दुनिया भर की तकनीकी कंपनियां बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं और अब प्रौद्योगिकी दिग्गज गूगल का नाम भी इन कंपनियों में जुड़ गया है।

गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट इंक करीब 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है। यह संख्या उसके कुल कर्मचारियों की करीब 6 फीसदी है।

अल्फाबेट के मुख्य कार्याधिकारी सुंदर पिचई ने अपने कर्मचारियों को भेजे ईमेल कहा है, ‘मैं एक कठिन फैसले की खबर आपके साथ साझा कर रहा हूं। हमने अपने कार्यबल में से करीब 12,000 कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है।’ छंटनी से पहले गूगल ने अपने कामकाज का गहराई से मूल्यांकन किया था, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।

पिचई ने कहा कि अल्फाबेट के परिचालन से जुड़े लगभग सभी कारोबारों और क्षेत्रों पर इस छंटनी का असर पड़ेगा। पिचई ने कहा, ‘पिछले दो साल में तगड़ी वृद्धि के बीच कंपनी ने बड़े पैमाने पर भर्तियां की थीं मगर उस समय के आर्थिक हालात आज से अलग थे।’ यह खबर कंपनी के समाचार ब्लॉग पर भी प्रकाशित की गई है।

इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट, एमेजॉन और मेटा ने भी की है छंटनी की घोषणा

इस हफ्ते की शुरुआत में माइक्रोसॉफ्ट ने भी 10,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी। एमेजॉन ने 18,000 और फेसबुक की प्रवर्तक कंपनी मेटा ने 11,000 कर्मचारियों को बाहर करने का ऐलान किया था।

पिचई ने कहा, ‘हमने अमेरिका में उन कर्मचारियों को अलग से ईमेल भेजा है, जिनकी छंटनी की जा रही है। अन्य देशों के कानूनों और नियमों के मुताबिक इस पर अमल करने में कुछ वक्त लग सकता है।’ उन्होंने कहा, ‘यह कठिन फैसला लेते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है। इस बदलाव का गूगल के कर्मचारियों की जिंदगी पर असर पड़ेगा, जिसका मुझे अफसोस है। मैं उन फैसलों की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं, जिनकी वजह से हम इस हालत में पहुंचे हैं।’

380 कर्मचारी निकालेगी स्विगी

ऑनलाइन ऑर्डर पर खाने-पीने का सामान पहुंचाने वाली कंपनी स्विगी ने भी चुनौती भरे आर्थिक हालात का हवाला देते हुए 380 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी में करीब 6,000 कर्मचारी हैं।

स्विगी के मुख्य कार्याधिकारी श्रीहर्ष मजेटी ने शुक्रवार को कहा, ‘यह जरूरत से ज्यादा लोगों को भर्ती करने के गलत फैसले का नतीजा है।’ उन्होंने आंतरिक मेल भेजकर प्रभावित कर्मचारियों से मांफी मांगी और कहा कि सभी विकल्पों पर विचार करने के बाद यह बहुत मुश्किल फैसला किया गया है।

Advertisement
First Published - January 20, 2023 | 7:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement