facebookmetapixel
Tata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतराईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं मिली: एयर इंडियाबोइंग 787 को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ींजयशंकर-रुबियो में व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चापीएम मोदी 7–8 फरवरी को मलेशिया दौरे पर, व्यापार से रक्षा तक द्विपक्षीय सहयोग की होगी समीक्षा

Adani Wilmar की 2022-23 में बिक्री 14 फीसदी बढ़ी

Last Updated- April 07, 2023 | 9:07 AM IST
Adani Group Share

अदाणी समूह की खाद्य तेल और अन्य खाद्य कारोबार से जुड़ी कंपनी अदाणी विल्मर ने गुरुवार को कहा कि पिछले वित्त वर्ष यानी 2022-23 में उसकी बिक्री करीब 14 प्रतिशत बढ़ने से उसका राजस्व 55,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया।

अदाणी विल्मर की एक साल पहले कुल आय 54,327.16 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी ने शेयर बाजारों को दी गई एक सूचना में कहा, ‘‘कंपनी की हाल ही में समाप्त वित्त वर्ष में बिक्री सालाना आधार पर बढ़कर 14 प्रतिशत रही। बिक्री में वृद्धि ने इसके राजस्व को इस वर्ष 55,000 करोड़ रुपये के पार पहुंचाने में मदद की।’’

बयान के मुताबिक, कंपनी ने अपने परिचालन को बढ़ाने और खाद्य उत्पादों में बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में अच्छी प्रगति की है। कंपनी ने कहा, ‘‘हमने वित्त वर्ष 2022-23 का अंत खाद्य और रोजमर्रा के उपयोग वाली वस्तुओं (एफएमसीजी) की श्रेणी में लगभग 3,800 करोड़ रुपये के राजस्व के साथ किया। इस तरह मात्रा के मामले में हमने सालाना आधार पर लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जबकि राजस्व के मामले में 55 प्रतिशत बढ़त हासिल की।’’

अदाणी विल्मर ने कहा कि आयातित खाद्य तेलों की आपूर्ति वर्ष के पहले भाग की तुलना में चौथी तिमाही के दौरान सुचारू रही है। अदाणी विल्मर, भारत के अदाणी समूह और सिंगापुर के विल्मर समूह का एक संयुक्त उद्यम है। यह भारत में सबसे बड़ी उपभोक्ता खाद्य एफएमसीजी कंपनियों में से एक है।

First Published - April 7, 2023 | 9:07 AM IST

संबंधित पोस्ट