facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

Adani Row: एसकेएम ने जेपीसी जांच की विपक्ष की मांग के समर्थन में प्रदर्शन करने की धमकी दी

Advertisement

एसकेएम ने केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर उद्योगपति गौतम अदाणी को बचाने का आरोप लगाया।

Last Updated- December 03, 2024 | 6:49 AM IST
Adani Group
Representative Image

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने अदाणी मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर सोमवार को निशाना साधा और व्यापारिक समूह पर लगे आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की विपक्ष की मांग के समर्थन में प्रदर्शन करने की धमकी दी।

किसानों के कई संगठनों के संयुक्त संगठन एसकेएम ने एक बयान जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली क्षेत्र का निजीकरण करने के प्रस्ताव के खिलाफ चार दिसंबर को प्रदर्शन किया जाएगा। एसकेएम ने केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर उद्योगपति गौतम अदाणी को बचाने का आरोप लगाया। अमेरिका की एक अदालत में अदाणी और उनके समूह पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया है।

एसकेएम ने कहा, ‘‘अमेरिका में अदाणी समूह के खिलाफ दर्ज किया गया मामला एसकेएम की इस मांग का पूरी तरह समर्थन करता है कि बिजली क्षेत्र का निजीकरण नहीं किया जाना चाहिए और प्रीपेड स्मार्ट मीटर लागू करने से लोगों का भारी शोषण होगा।’’

बयान में कहा गया, ‘‘राजग सरकार ने 9 दिसंबर, 2021 को एसकेएम के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे और एसकेएम से परामर्श किए बिना बिजली संशोधन विधेयक 2020 पर कोई भी फैसला न लिए जाने का आश्वासन दिया था। प्रधानमंत्री ने इसका उल्लंघन किया और बिजली क्षेत्र का व्यावसायीकरण करने के लिए अपने कॉरपोरेट मित्रों के साथ सहमति जताई, जिससे उत्पादन और सेवा दोनों क्षेत्रों का विकास प्रभावित हुआ।’’

इसमें कहा गया, ‘‘यदि संसद में अदाणी मुद्दे पर चर्चा नहीं की गई और व्यापारिक समूह पर लगे आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की विपक्ष की मांग नहीं मानी गई तो एसकेएम इसके खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करेगा।’’

Advertisement
First Published - December 3, 2024 | 6:49 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement