facebookmetapixel
Advertisement
Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेतAditya Birla Sun Life MF ने उतारा नया ETF, ₹500 से टॉप-10 प्राइवेट और सरकारी बैंकों में निवेश का मौकाफिर से सोना-चांदी में जोरदार तेजी, एक्सपर्ट बता रहे क्यों निवेशक इन मेटल में लगा रहे पैसाUltra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा हैFASTag के बाद अब GPS से कटेगा टोल, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! क्या आपकी लोकेशन होगी ट्रैक?अमेरिकी टैरिफ में बदलाव के प्रभाव पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी : सीतारमणApparel Retail sector: त्योहार भी नहीं बचा पाए रिटेल सेक्टर को! बिक्री गिरी, VMart क्यों बना फेवरेट?

Adani Power Q3 Results: Adani Group की कंपनी को हुआ 2,738 करोड़ रुपये का मुनाफा, रेवेन्यू में भी दमदार इजाफा

Advertisement

पिछले साल की समान अवधि में (FY23Q3) में Adani Power ने 8.77 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी की टोटल इनकम में भी इजाफा हुआ है।

Last Updated- January 25, 2024 | 6:22 PM IST
Adani Power Share price

भारत के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अदाणी की कंपनी अदाणी पावर लिमिटेड (Adani Power Ltd) ने वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही (FY23Q3) के लिए रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में भारत की सबसे बड़ी थर्मल पावर प्रोड्यूसर कंपनी यानी अदाणी पावर ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में उसने 2,737.96 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया है।

पिछले साल की समान अवधि में (FY23Q3) में कंपनी ने 8.77 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया था । तिमाही आधार पर देखा जाए तो कंपनी ने सितंबर तिमाही (FY24Q2) में 6,594.17 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया था।

बढ़ा रेवेन्यू

BSE को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि सालाना आधार पर (YoY) Adani Power का ऑपरेशन से रेवेन्यू बढ़कर 12,991.44 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि (FY23Q3) में कंपनी ने 7,764.41 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया था, जबकि बीती तिमाही (FY24Q2) में इसने 12,990.58 करोड़ रुपये का ऑपरेशन से रेवेन्यू दर्ज किया था।

बढ़ी टोटल इनकम, मगर QoQ कम

Adani Group की इस कंपनी की टोटल इनकम भी दिसंबर तिमाही में पिछले साल के 8,290.21 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर FY24Q3 में 13,355.27 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि तिमाही आधार पर (QoQ) टोटल इनकम में कमी देखने को मिली। कंपनी ने सितंबर तिमाही (FY24Q2) में 14,935.68 करोड़ रुपये की टोटल इनकम दर्ज की थी।

खर्च में हुआ इजाफा

Adani Power ने सालाना और तिमाही दोनों आधार पर खर्च में बढ़ोतरी की है। पिछले साल की समान अवधि (FY23Q3) में इसने 8,078.31 करोड़ रुपये, पिछली तिमाही (FY24Q2) में 9,712.11 करोड़ रुपये का खर्च दर्ज किया था। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही (FY24Q3) में कंपनी ने सभी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 10,144.89 करोड़ रुपये का टोटल खर्च दर्ज किया।

शानदार परफॉर्मेंस पर क्या कहा कंपनी ने?

अदाणी पावर के CEO एसबी ख्यालिया (S B Khyalia) ने बयान में कहा कि वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही यानी FY24Q3 के रिजल्ट इस बात का प्रमाण हैं कि कंपनी उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों को हासिल करके सभी क्षेत्रों में अपनी लीडरशिप जारी रखी है।

उन्होंने कहा कि कंपनी की लिक्विडिटी में सुधार हुआ है, जिसका उपयोग उसने कर्ज को कम करने के लिए किया है।

शेयरों में भी उछाल

आज के कारोबारी दिन में रिजल्ट्स जारी होने के पहले ही शेयर बाजार बंद हो गए। BSE पर कंपनी के शेयर हालांकि BSE पर 4.40 फीसदी के उछाल के साथ 542.50 पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - January 25, 2024 | 5:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement