अदाणी पोर्ट्स का पहली तिमाही में मुनाफा घटा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:47 PM IST

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) का इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही का  शुद्ध लाभ 16.86 फीसदी घटकर  1091.56 करोड़ रुपये हो गया है।  इससे पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 1,312.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। 
कंपनी की कुल आय 2022-23 की जून तिमाही में बढ़कर 5,099.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,073 करोड़ रुपये थी।इसके अलावा कंपनी का कुल खर्च भी इस  तिमाही में बढ़कर 4,174.24 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी समान अवधि में यह 3,660.28 करोड़ रुपये था।

First Published : August 8, 2022 | 5:53 PM IST