facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

‘Hindenburg’ की रिपोर्ट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है अदाणी समूह

Advertisement
Last Updated- January 26, 2023 | 2:47 PM IST
Adani Group Share

अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के निवेशकों को एक दिन में 1 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इसके बाद समूह ने आज कहा कि वह अमेरिकी कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहा है।

अदाणी समूह के लीगल हेड (legal head) जतिन जालंधवाला ने एक बयान में कहा, “हम हिंडनबर्ग रिसर्च के खिलाफ उपचारात्मक और दंडात्मक कार्रवाई के लिए अमेरिकी और भारतीय कानूनों के तहत प्रासंगिक प्रावधानों का मूल्यांकन कर रहे हैं।”

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को दुर्भावनापूर्ण रूप से आधारहीन बताते हुए समूह ने कहा कि वह एक विदेशी कंपनी द्वारा इन्वेस्टर समुदाय और आम जनता को गुमराह करने, अदाणी समूह और उसके अधिकारियों की प्रतिष्ठा को कम करने के इस जानबूझकर और लापरवाह प्रयास से बहुत परेशान है।

उसने कहा, “रिपोर्ट द्वारा बनाई गई भारतीय शेयर बाजारों में अस्थिरता बहुत चिंता का विषय है और इसने भारतीय नागरिकों के लिए बिना किसी कारण के परेशानी को खड़ा किया है।”

समूह ने कहा कि रिपोर्ट और इसके निराधार कंटेंट को अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर मूल्यों पर हानिकारक प्रभाव डालने के लिए डिज़ाइन किया गया था।

अदाणी समूह के सीएफओ जुगशिंदर सिंह ने बुधवार को आरोप लगाया था कि रिपोर्ट जारी करने का समय उसके FPO को नुकसान पहुंचाने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से किया गया था, जो कल से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा।

बात दें कि रिपोर्ट जारी होने के बाद बुधवार को अदाणी समूह के शेयरों में 10 प्रतिशत तक की गिरावट आई और 10 काउंटरों पर 96,672 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ कारोबारी सत्र का अंत हुआ। समूह के निवेशकों को इस रिपोर्ट के बाद लगभग एक लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Advertisement
First Published - January 26, 2023 | 1:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement