facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांगBS Manthan 2026: एथर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने PLI स्कीम के नियमों में सुधार की उठाई मांगचीन से निवेश और तकनीक आकर्षित करने के लिए नियमों की समीक्षा को तैयार है भारत: गोयलBS Manthan 2026: एआई से कितनी कमाई, सवाल उठा सकते हैं अमेरिकी बाजारBS Manthan में गडकरी का बड़ा ऐलान: राजमार्ग निर्माण में अब BOT मॉडल को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

Adani Group ने 3,204 करोड़ रुपये में ITD सीमेंटेशन का अधिग्रहण किया, EPC क्षेत्र में किया प्रवेश

Advertisement

सूत्रों ने कहा कि समूह की योजना भारत के बुनियादी ढांचा व्यय के साथ-साथ अपने स्वयं के पूंजीगत खर्च मामले में ईपीसी में भूमिका निभाने की है।

Last Updated- October 28, 2024 | 7:03 AM IST
Now every infra project in Maharashtra will get a unique ID like 'Aadhaar', there will be transparency in development works महाराष्ट्र में अब हर इंफ्रा प्रोजेक्ट को मिलेगा 'आधार' जैसा यूनिक आईडी, विकास कार्यों में आएंगी पारदर्शिता!

अदाणी समूह 3,204 करोड़ रुपये के सौदे में आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया में नियंत्रक हिस्सेदारी खरीद रहा है। इसके साथ ही समूह इंजीनियरिंग और निर्माण (ईपीसी) क्षेत्र में प्रवेश करेगा। सूत्रों ने कहा कि समूह की योजना भारत के बुनियादी ढांचा व्यय के साथ-साथ अपने स्वयं के पूंजीगत खर्च मामले में ईपीसी में भूमिका निभाने की है।

सूत्र ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया लिमिटेड सरकार और निजी क्षेत्र की अन्य कंपनियों के लिए बुनियादी ढांचे की प्रमुख परियोजनाओं पर अमल करने के अलावा अलावा समूह के 1.5 लाख करोड़ रुपये के नियोजित पूंजीगत व्यय के क्रियान्वयन में सहायता करेगी।

आईटीडी सीमेंटेशन ने कहा कि अदाणी समूह की दुबई स्थित कंपनी रीन्यू एक्जिम डीएमसीसी ने कुल 3,204 करोड़ रुपये के मूल्य पर इसके प्रवर्तकों से कंपनी में 46.64 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने के लिए समझौता किया है और बाजार की नियामकीय जरूरतों के अनुरूप खुली पेशकश ला रही है।

प्रति शेयर 400 रुपये की दर पर होने वाले इस सौदे के तहत कंपनी की मौजूदा प्रवर्तक – इटैलियन-थाई डेवलपमेंट पब्लिक कंपनी इसकी प्रवर्तक नहीं रहेगी और अदाणी समूह की दुबई स्थित कंपनी रीन्यू एक्जिम डीएमसीसी नई प्रवर्तक होगी। यह सौदा सरकार की सभी मंजूरियों पर निर्भर करेगा।

इसके अलावा अरबपति विनोद अदाणी के स्वामित्व वाली रीन्यू एक्जिम डीएमसीसी प्रति शेयर 571.68 रुपये की दर पर अतिरिक्त 26 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल करने के लिए खुली पेशकश करेगी। शुक्रवार को आईटीडी सीमेंटेशन का शेयर शुक्रवार को प्रति शेयर 532 रुपये के भाव पर बंद हुआ था।

खुली पेशकश पर 2,553 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा, बशर्ते सभी शेयरधारक इस खुली पेशकश में अपने शेयर पेश करें। ईपीसी श्रेणी में अपनी शुरुआत से अदाणी समूह इस क्षेत्र में स्थापित अन्य कंपनियों से मुकाबला करेगा जिनमें इंजीनियरिंग क्षेत्र का सबसे बड़ा समूह लार्सन ऐंड टुब्रो भी शामिल है।

Advertisement
First Published - October 28, 2024 | 7:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement