facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Adani Energy Solutions: मेगा एचवीडीसी ट्रांसमिशन के लिए अदाणी तरजीही बोलीदाता!

Advertisement

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनी तरजीही बोलीदाता, अगर यह प्रोजेक्ट मिला तो होगी अब तक की सबसे बड़ी जीत।

Last Updated- December 03, 2024 | 10:45 PM IST
Adani Green Energy जुटाएगी 40.9 करोड़ डॉलर, फंड का यहां करेगी इस्तेमाल, Adani Green Energy will raise $409 million, will use the funds here

राजस्थान पार्ट 1 पावर ट्रांसमिशन के तहत रखे गए ट्रांसमिशन सिस्टम परियोजना के लिए अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (एईएसएल) तरजीही बोलीदाता है। यह जानकारी मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने दी है। परियोजना की अनुमानित लागत करीब 25 हजार करोड़ रुपये है और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस अगर यह परियोजना हासिल कर लेती है ये उसकी अब तक की सबसे बड़ी बोली होगी।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के प्रेस बयान के मुताबिक, सितंबर तक ट्रांसमिशन के लिए इसकी आगामी निर्माणाधीन परियोजना की कीमत करीब 27,300 करोड़ रुपये थी और इसमें 12 परियोजनाएं शामिल थीं। इस परियोजना की नीलामी टीबीसीबी (टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धा बोली) के तहत लगाई गई थी।

यह एक अंतरराज्यीय ट्रांसमिशन सिस्टम (आईएसटीएस) है और इसे तीसरे चरण के पहले भाग के तहत राजस्थान में आरईजेड (20 गीगावॉट) से विद्युत आपूर्ति के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम कहा जाता है तथा एसपीवी राजस्थान पार्ट 1 पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के तहत रखी गई है।

पिछली निविदा प्रक्रिया को अज्ञात कारणों से रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद फिर से इसकी निविदा प्रक्रिया शुरू की गई थी। आरईसी की वेबसाइट के मुताबिक, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (पीजीसीआईएल), स्टरलाइट पावर और इंडिग्रिड इस परियोजना के अन्य बोलीदाता में शामिल थे। हालांकि, इस बारे में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला।

Advertisement
First Published - December 3, 2024 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement