facebookmetapixel
Advertisement
EPFO की बड़ी पहल: अब पुराने और निष्क्रिय खातों का पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में आएगा, जानें कैसेअर्थशास्त्रियों का अनुमान: FY27 में 7% के पार जाएगी विकास दर, नई GDP सीरीज से खुलेगा तरक्की का रास्ताईरान में तख्तापलट की आहट? ट्रंप की अपील और खामेनी की मौत के बाद क्या बदलेगी सत्ता, समझें समीकरणWest Asia crisis: CBSE का बड़ा फैसला, मध्य पूर्व संकट के चलते 7 देशों में बोर्ड परीक्षाएं स्थगितWest Asia crisis: दिल्ली एयरपोर्ट पर हड़कंप! वेस्ट एशिया संकट के चलते 100 से ज्यादा उड़ानें रद्दGST कलेक्शन में जबरदस्त उछाल: फरवरी में सरकार की झोली में आए 1.83 लाख करोड़ रुपयेMiddle East Crisis: पश्चिम एशिया के बिगड़े हालात से भारत को सता रही है व्यापार व सप्लाई चेन की चिंताFPI Data: 17 महीने में पहली बार विदेशी निवेशकों ने लगाया बड़ा दांव, भारत में आया ₹22,615 करोड़ का बम्प!मिडिल ईस्ट में कोहराम: खामेनेई की मौत के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट की आशंका, निवेशक रहें सतर्क!चार साल में पहली बार इतना घटेगा रूसी तेल आयात, क्या बदल रही है भारत की रणनीति?

Adani Airports: परिचालन लागत घटाने पर रहेगा अदाणी एयरपोर्ट्स का जोर

Advertisement

कंपनी ने परिचालन लागत में 30-50 प्रतिशत तक की कमी लाने का लक्ष्य रखा है

Last Updated- March 22, 2023 | 10:15 PM IST
Adani Power

अदाणी एयरपोर्ट्स हो​ल्डिंग्स (AAHL) ने अपनी परिचालन लागत घटाने पर ध्यान केंद्रित किया है। कंपनी ने अपनी परिचालन लागत में 30-50 प्रतिशत तक कमी लाने का दीर्घाव​धि लक्ष्य रखा है। AAHL के मुख्य कार्या​धिकारी अरुण बंसल ने बुधवार को कहा कि इसके लिए कंपनी डिजिटलीकरण, अनुभवी कर्मियों और विमानन क्षेत्र में अन्य हितधारकों के साथ भागीदारी पर ध्यान केंद्रित करेगी।

अदाणी समूह की कंपनी AAHL मौजूदा समय में मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मेंगलूरु, जयपुर, गुवाहाटी, और तिरुवनंतपुरम में सात हवाई अड्डों का प्रबंधन करती है। वह नवी मुंबई हवाई अड्डा भी तैयार कर रही है जिसके 2024 के अंत तक परिचालन में आने का अनुमान है।

कंपनी ने बुधवार को कहा कि विस्तार की रफ्तार को लेकर वह नए सिरे से विचार नहीं कर रही है। इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि उसका निवेश कार्यक्रम सरकार को सौंपी गई योजना के अनुरूप ही रहेगा। अमेरिका की शॉर्ट-सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह द्वारा चुनौतियों का सामना करने की पृष्ठभूमि में कंपनी के मुख्य कार्या​धिकारी (CEO) अरुण बंसल ने यह टिप्पणी की।

कापा इंडिया के विमानन सम्मेलन में शामिल होने आए बंसल से पूछा गया था कि समूह के समक्ष चुनौतियों के चलते क्या विस्तार की गति और हवाई अड्डा कारोबार में निवेश को लेकर पुन: विचार किया जा रहा है। इस पर उन्होंने कहा, ‘नहीं। हमने अपनी प्रतिबद्धता जता दी है और सरकार के समक्ष योजना पेश कर दी है। हमने जो भी योजना दी हैं, उसी के मुताबिक निवेश किए जा रहे हैं।’

यह भी पढ़ें : Flipkart exchange programme : पुरानी AC लाएं, नई AC ले जाएं ! ऐसे करा सकेंगे एक्सचेंज

अधिकारी से सवाल किया गया कि हवाई अड्डों के लिए कोष में क्या किसी तरह की कमी आई है। इस पर उन्होंने कहा, ‘हमने सरकार को जो योजना दी है वह सार्वजनिक दस्तावेज है और हम उन्हीं योजनाओं के मुताबिक आगे बढ़ रहे हैं।’

Advertisement
First Published - March 22, 2023 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement