facebookmetapixel
Advertisement
1 अप्रैल 2026 से बदलेगा Gold-Silver ETF के कैलकुलेशन का फॉर्मूला, निवेशकों के लिए अहम अपडेट6 महीने में 50% चढ़ा प्राइवेट बैंक शेयर, एमके ग्लोबल ने अब टारगेट बढ़ाकर ₹390 कियाExplained: 2011-12 गया, 2022-23 आया… नई GDP सीरीज से क्या होगा असर?₹57,000 करोड़ के बाजार पर असर! बिहार के नए कानून से हिले स्मॉल फाइनेंस बैंकों के शेयरपेट्रोल से 43% सस्ती CNG का फायदा किसे? महानगर गैस या IGL… ब्रोकरेज के टारगेट जान लेंGaudium IVF IPO की बाजार में सकारात्मक शुरुआत, 5% प्रीमियम के साथ ₹83 पर लिस्ट हुए शेयरGold Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹1.60 लाख और चांदी 2.66 लाख रुपये के करीब, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजीडिजिटल युग का असर? भारतीय युवाओं की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा दबावहवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 48 घंटे तक फ्री कैंसलेशन; रिफंड की समयसीमा भी तयभारत-इजरायल ने 16 समझौतों पर किए हस्ताक्षर, AI-रक्षा समेत कई क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई

ACC Q1FY24 results: नेट प्रॉफिट 105 फीसदी बढ़कर 466.1 करोड़ रुपये पर पहुंचा, रेवेन्यू 16 फीसदी बढ़ा

Advertisement

ACC की एबिटा से पहले की कमाई 770 करोड़ रुपये दर्ज की गई। एबिटा मार्जिन 14.8 फीसदी रहा।

Last Updated- July 27, 2023 | 5:20 PM IST
ACC Q1FY24 results: Net profit up 105% to Rs 466.1 crore, revenue up 16%

ACC Q1FY24 results: दिग्गज सीमेंट निर्माता ACC लिमिटेड ने आज यानी गुरुवार को पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कारोबारी साल 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 105 फीसदी बढ़कर 466.1 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 227.32 करोड़ रुपये था। 31 मार्च को समाप्त तिमाही में ACC का नेट प्रॉफिट 235.63 करोड़ रुपये से 97.8 फीसदी ज्यादा था।

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान परिचालन से ACC का रेवेन्यू सालाना आधार पर 16.6 फीसदी बढ़कर 5,201.1 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 4,522.2 करोड़ रुपये था। परिचालन से राजस्व पिछली तिमाही के 4,790.91 करोड़ रुपये से 8.5 फीसदी अधिक था।

अप्रैल-जून तिमाही में ACC की एबिटा से पहले की कमाई 770 करोड़ रुपये दर्ज की गई। एबिटा मार्जिन 14.8 फीसदी रहा। कपंनी ने एक रिलीज में कहा कि विभिन्न दक्षता और ऑपरेशन को बेहतर बनाने वाली पहलों के कारण एबिटा में और सुधार होने की उम्मीद है।

Also read: Nestle India Q2 Results: अप्रैल-जून तिमाही में FMCG कंपनी को हुआ 698.34 करोड़ का प्रॉफिट

ACC लिमिटेड के पूर्णकालिक डॉयरेक्टर और CEO अजय कपूर ने कहा, ‘यह वृद्धि सभी बाजारों में उच्च गुणवत्ता वाले सीमेंट उत्पादों की मजबूत मांग के साथ-साथ परिचालन को अनुकूलित करने और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के हमारे निरंतर प्रयासों से प्रेरित थी।’

कंपनी ने कहा कि उसे उम्मीद है कि आने वाली तिमाही में उद्योग में सकारात्मक रुझान जारी रहेगा।

Advertisement
First Published - July 27, 2023 | 5:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement