facebookmetapixel
सर्वे का खुलासा: डर के कारण अमेरिका में 27% प्रवासी, ग्रीन कार्ड धारक भी यात्रा से दूरBank Holiday: 31 दिसंबर और 1 जनवरी को जानें कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक; चेक करें हॉलिडे लिस्टStock Market Holiday New Year 2026: निवेशकों के लिए जरूरी खबर, क्या 1 जनवरी को NSE और BSE बंद रहेंगे? जानेंNew Year Eve: Swiggy, Zomato से आज नहीं कर सकेंगे ऑर्डर? 1.5 लाख डिलीवरी वर्कर्स हड़ताल परGold silver price today: साल के अंतिम दिन मुनाफावसूली से लुढ़के सोना चांदी, चेक करें ताजा भाव2026 के लिए पोर्टफोलियो में रखें ये 3 ‘धुरंधर’ शेयर, Choice Broking ने बनाया टॉप पिकWeather Update Today: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, जनजीवन अस्त-व्यस्त; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीShare Market Update: बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंक ऊपर; निफ्टी 26 हजार के पारStocks To Watch Today: डील, डिमांड और डिफेंस ऑर्डर, आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरघने कोहरे की मार: दिल्ली समेत पूरे उतरी क्षेत्र में 180 से अधिक उड़ानें रद्द, सैकड़ों विमान देरी से संचालित

अभिषेक इंडस्ट्रीज रिटेल कारोबार में

Last Updated- December 05, 2022 | 10:43 PM IST

ट्राइडेंट समूह की वस्त्र निर्यातक कंपनी अभिषेक इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अब रिटेल कारोबार में भी उतरने का फैसला किया है।


कंपनी घरेलू साज साज और उपयोग के सामान होमस्पेस ब्रांड के तहत बेचेगी।कंपनी ने 1999 में टेरी टॉवल का निर्यात शुरू किया था। उसके लगभग 9 वर्ष बाद उसने अपने इस प्रीमियम उत्पाद की बिक्री घरेलू बाजार में भी शुरू कर दी। उसने होमस्पेस का पहला रिटेल आउटलेट आज चंडीगढ़ में शुरू किया।


पहले चरण के तहत साल भर के भीतर कंपनी पूरे देश में  लगभग 30 स्टोर खोलने की योजना बना रही है। उत्तर भारत में उसने 10 स्थान चुन लिए हैं, जिनमें 6 पंजाब में ही हैं।अभिषेक होम टेक्सटाइल्स, ट्राइडेंट ग्रुप के मुख्य कार्यकारी पी के मार्कंडेय ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि अपने 3 साल में कंपनी 300 स्टोर खोल देगी। इसमें लगभग 200 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।


उन्होंने बताया, ‘कंपनी फ्रैंचाइज के जरिये भी विस्तार के लिए तैयार है। लेकिन ऐसा तभी होगा, जब उसे अच्छे साझेदार मिलते हैं। बहरहाल 300 स्टोर तो हम खुद ही खोलेंगे।’ कंपनी के होमस्पेस आउटलेट में तौलियों के अलावा पलंग की चादरें, घरेलू सामान, फ्लोर कवरिंग और सजावट का सामान मिलेगा। इसके अलावा वहां तुर्की और चीन से आयातित सामान भी बेचा जाएगा।


क्षमता में इजाफे की योजना पर भी कंपनी काम कर रही है। मध्य प्रदेश में भोपाल के निकट बुधनी में कंपनी 963 करोड़ रुपये के निवेश के साथ संयंत्र बना रही है।

First Published - April 21, 2008 | 12:44 AM IST

संबंधित पोस्ट