facebookmetapixel
महंगी होंगी टाटा की कारें, आने वाले हफ्तों में बढ़ेंगे दामIncome Tax new rules: 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी नई टैक्स व्यवस्था, सैलरी से शेयर बाजार तक बदलेगा हिसाब-किताबमलेशिया में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ASEAN के साथ टेक्नोलॉजी और सुरक्षा सहयोग पर जोरWeather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफा

Air India Express की 75 उड़ानें रद्द, रविवार तक परिचालन सामान्य होने की उम्मीद

Air India Express के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उड़ानें रद्द होने और यात्रियों को क्षतिपूर्ति के कारण लगभग 30 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान होने का अनुमान है।

Last Updated- May 10, 2024 | 3:47 PM IST
Air India Express
Representative Image

एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने शुक्रवार को चालक दल के सदस्यों की कमी के कारण लगभग 75 उड़ानें रद्द कर दीं। कंपनी को रविवार तक परिचालन सामान्य होने की उम्मीद है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन और कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार के विरोध में चालक दल के सदस्यों के एक समूह ने हड़ताल की थी। हालांकि उन्होंने मंगलवार रात हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी थी। इसके साथ, एयरलाइन प्रबंधन ने भी चालक दल के 25 सदस्यों की बर्खास्तगी का पत्र वापस ले लिया।

हड़ताल के कारण टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन को मंगलवार रात से ही करीब 250 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। एयरलाइन के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उड़ानें रद्द होने और यात्रियों को क्षतिपूर्ति के कारण लगभग 30 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान होने का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि हालात सामान्य न होने से शुक्रवार को भी करीब 75 उड़ानें रद्द की गई हैं। हालांकि यह संख्या गुरुवार को रद्द की गई उड़ानों की संख्या से कम है।

अधिकारी ने कहा कि शनिवार को भी 45-50 उड़ानें रद्द होने की आशंका है। एयरलाइन ने बृहस्पतिवार को दोपहर को कहा कि उसने 85 उड़ानें या कुल दैनिक क्षमता का लगभग 23 प्रतिशत रद्द कर दिया है।

टाटा समूह की एयरलाइन प्रतिदिन लगभग 380 उड़ानें संचालित करती है। हड़ताल के मद्देनजर व्यवधानों को कम करने के प्रयासों के तहत परिचालन में कटौती की गयी। मंगलवार रात से, एयरलाइन ने 260 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं।

एयरलाइन औसतन प्रतिदिन 120 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और 260 घरेलू सेवाएं संचालित करती है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि अगले दो दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

चालक दल के जो सदस्य हड़ताल पर थे, वे अब काम पर लौट रहे हैं। एयरलाइन उन्हें ‘फिटनेस’ प्रमाणपत्र प्राप्त करने में मदद दे रही है। अधिकारियों ने कहा कि परिचालन सेवा धीरे-धीरे बहाल हो रही है और स्थिति रविवार तक सामान्य होने की उम्मीद है।

First Published - May 10, 2024 | 3:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट